Maharashtra Police Woman Death: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के कणकवली में महिला पुलिसकर्मी स्मिता माने की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। स्मिता की बहन रेश्मा ने उनके पति सचिन माने के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए घरेलू हिंसा और प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। शिकायत के मुताबिक, सचिन अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करते थे और इसी बात को लेकर उनके साथ मारपीट करते थे। वहीं, घर में फर्श पर बड़ी संख्या में बाल मिलने और स्मिता के छोटे बेटे की ओर से कथित तौर पर दी गई जानकारी के बाद मामले को लेकर संदेह और गहरा गया है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।