6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharastra Assembly Election : राहुल-पवार को देश के साथ खड़े रहने की अमित शाह की नसीहत

-धारा 370 पर पूछा बताएं उनकी पार्टी इसे हटाने के पक्ष में है या नहीं-राहुल को बोले अमित शाह, देश के लिए वाजपेयी ने दिया था इंदिरा का हमेशा साथ

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Binod Pandey

Oct 10, 2019

Maharastra Assembly Election : राहुल-पवार को देश के साथ खड़े रहने की अमित शाह की नसीहत

Maharastra Assembly Election : राहुल-पवार को देश के साथ खड़े रहने की अमित शाह की नसीहत

मुंबई. कांग्रेस और एनसीपी पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सांगली में आयोजित चुनावी सभा में दोनों को घेरा। दोनों पार्टी के नेताओं से पूछा की वह यह बताएं कि धारा 370 को हटाना चाहिए या नहीं। देश विरोधी नारे लगाने वाले जेएनयू मामले में उन्होंने विपक्षी नेताओं को खरी-खोटी सुनाई। शाह ने राहुल को उनकी दादी इंदिरा गांधी के पाक को परास्त करने और बांग्लादेश का गठन में भूमिका निभाने की कहानी याद दिलाई। शाह ने कहा कि तब उनकी पार्टी के नेता अटल बिहारी वाजपेयी विपक्ष में होते हुए भी इंदिरा की सराहना कर उन्हें दुर्गा तक कहा था।


शाह ने कहा की विपक्ष कैसा होता है और विपक्ष की भूमिका क्या होती है यह राहुल बाबा को भाजपा से सिखाना चाहिए। कांग्रेस तो आज विपक्ष में हैं, लेकिन हमारी तो उम्र ही विपक्ष में रहकर गुजरी है। हमारे लिए पार्टी से बड़ा देश होता है। शाह ने जनता से ही सवाल किया कि क्या एक देश में दो राष्ट्रध्वज, दो प्रधान और दो संविधान होना चाहिए। शाह ने साफ किया कि इसी के लिए मोदी सरकार ने देश को अखंडित करने का महान काम करते हुए सरदार पटेल का सपना पूरा किया है। देश भर की जनता मानती है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। उन्होंने सवाल किया कि राहुल गांधी और शरद पवार बताएं कि कश्मीर से धारा 370 को हटाने का क्यों उन्होंने विरोध किया। कश्मीर में गोलिया चलने के आरोप को ख़ारिज करते हुए शाह ने कहा कि पांच अगस्त को कश्मीर को आजाद किया गया है, तबसे लेकर अबतक एकदम शांत माहौल बना हुआ है। पकिस्तान आज अकेला है और भारत के साथ सभी लोग खड़े हैं।


एक जवान शहीद हुआ तो 10 दुश्मन मारेंगे
गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के सांगली में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा को सुरक्षित किया है। अगर हमारा एक भी जवान शहीद हुआ तो हम दुश्मन के दस मार गिराएंगे। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को अमित शाह की ताबड़तोड़ कई रैलियां हुईं। सांगली में अमित शाह ने कहा कि आजादी के वक्त उद्योगों, कृषि, सिंचाई, दुग्ध उत्पादन सभी में महाराष्ट्र एक नंबर पर था। उसके बाद करीब 15 साल तक यहां कांग्रेस-एनसीपी की सरकार चली तो महाराष्ट्र नीचे को ओर बढऩे लगा। पिछले पांच साल में भाजपा की सरकार में महाराष्ट्र फिर से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने राहुल गांधी को संबोधित करते हुए कहा कि वे उनसे कहना चाहता हैं कि अगर गाली देनी है तो मुझे दीजिये, मेरी पार्टी को दीजिये, मोदी जी को दीजिये हम आपको कुछ नहीं कहेंगे, लेकिन आप भारत माता के टुकड़े करने की बात करने वालों के साथ खड़े रहेंगे, तो भारत माता के टुकड़े करने वालों को जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम हमारी सरकार करेगी।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग