2014 के मुकाबले भाजपा को 17 सीटें कम मिली हैं। शिवसेना के विधायकों की संख्या 63 से घट कर 54 रह गई है। नई सरकार के गठन से जुड़ी कवायद के बीच शिवसेना के तेवर गरम हैं। दक्षिण मुंबई में वर्ली सहित कई जगहों पर ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें आदित्य ठाकरे को भावी मुख्यमंत्री बताया गया है। विदित हो कि आदित्य शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बेटे हैं। शिवसेना के गठन के बाद वह ठाकरे परिवार के पहले शख्स हैं, जो न सिर्फ चुनाव मैदान में उतरे बल्कि जीते भी हैं।