14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mumbai Crime: मुंबई में किस बड़ी वारदात की थी तैयारी? 2 पिस्तौल और 19 कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Illegal Weapons Mumbai: मुंबई के एग्रीपाड़ा इलाके में क्राइम ब्रांच ने गणेश लांडगे को दो देसी पिस्तौल और 19 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस से जुड़ी कड़ियों की भी जांच कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Imran Sheikh

•

Updated: 14 Nov 2026, 4:20 PM IST

Mumbai Crime Branch

मुंबई में क्राइम ब्रांच ने एक युवक को 2 देसी पिस्तौल और 19 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। (प्रतीकात्मक फोटो-IANS)

Ganesh Landge Arrest: मुंबई में दो देसी पिस्तौल और 19 जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। क्राइम ब्रांच ने उसे एग्रीपाड़ा इलाके से पकड़ा। गिरफ्तार युवक की पहचान गणेश लांडगे के रूप में हुई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसके पास हथियार कहां से आए और वह इनका इस्तेमाल किस काम के लिए करने वाला था। इस जांच में टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस से जुड़ी कड़ियों को भी खंगाला जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, क्राइम ब्रांच को खबर मिली थी कि एक युवक बिना लाइसेंस के पिस्तौल और कारतूस लेकर एग्रीपाड़ा इलाके में आने वाला है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की यूनिट-2 ने इलाके में निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद संदिग्ध युवक को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो देसी पिस्तौल और 19 कारतूस मिले।

अदालत में पुलिस ने बताई चार लोगों की बात

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान गणेश ने कहा कि पुलिस अचानक वहां पहुंची और उसे पकड़ लिया। दूसरी ओर, पुलिस ने अदालत को बताया कि उसे सूचना मिली थी कि चार लोग एक साथ बैठे हैं और उनके पास हथियार हैं। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में कुछ अन्य लोग फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने अदालत से आरोपी की हिरासत मांगी। उसका कहना था कि हथियार कहां से लाए गए और उनका इस्तेमाल किस मकसद से होना था, यह पता लगाना जरूरी है। पुलिस ने टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले की जांच से जुड़ी बात भी अदालत में रखी। इसके बाद अदालत ने गणेश लांडगे को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पहले भी पकड़े जा चुके हैं गैंग से जुड़े लोग

मुंबई में हथियारों की बरामदगी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले 24 मई को क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बताए गए तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके पास से चीन में बनी तीन पिस्तौल और 45 जिंदा कारतूस बरामद किए थे।

उस समय पुलिस को सूचना मिली थी कि गैंग से जुड़े कुछ हथियारबंद लोग मुंबई में दाखिल हुए हैं। यह कार्रवाई दक्षिण मुंबई में सेंट जॉर्ज अस्पताल के पास पी. डी'मेलो रोड पर की गई थी।

अब गणेश लांडगे की गिरफ्तारी के बाद पुलिस हथियारों के स्रोत और उनसे जुड़े लोगों का पता लगाने में जुटी है। जांच का एक अहम पहलू यह भी है कि क्या ये हथियार किसी बड़ी वारदात के लिए मुंबई लाए गए थे।