जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह नागपाड़ा स्थित कमाठीपुरा चाइना बिल्डिंग में लगी आग में आदिल कुरैशी (20 ), निशा देवी (32 ), चंदादेवी (60 ), अनिया (2), मोहनराम (70) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आग नागपाड़ा के भीड़भाड़ वाले इलाके कमाठीपुरा के चाइना बिल्डिंग में लगी है। बिल्डिंग में लेवल 3 की आग लगी है। सुबह 9:44 मिनट पर आग रिपोर्ट की गई। इलाका काफी भीड़-भाड़ वाला है, इसलिए फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों को मौके पर पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड की 4 गाडिय़ां मौजूद हैं। दमकल के दर्जनभर अधिकारी और कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे है।. मामले की गंभीरता को देखते हुए 2 एंबुलेंस भी मंगाए गए हैं।