6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई में 7 और बच्चों को हुआ खसरा, 1 की मौत, कुल मरीजों की संख्या हुई 447

Measles Outbreak in Mumbai: मुंबई में खसरे के मामलों की संख्या बढ़कर 447 हो गई, जबकि संदिग्ध मौतों की संख्या बढ़कर चार हो गई। हालांकि खसरे के कारण होने वाली अपुष्ट मौतों की संख्या आठ है।
less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 10, 2022

measles-chickenpox_identification_causes_and_symptoms_skin_red_rash.jpg

Measles-Chickenpox Identification Causes and Symptoms

Mumbai Measles News: मुंबई में खसरा के सात मामले सामने आने के साथ इस साल इसके कुल आंकड़े बढ़ कर 447 हो गये हैं। हालांकि, इस रोग से मौत होने का भी एक नया मामला सामने नहीं आया है। बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी। मृतक बच्ची को खसरे की वैक्सीन नहीं लगी थी।

बीएमसी अधिकारी ने बताया कि मुंबई के कुर्ला इलाके (Kurla News) में चार साल की एक लड़की की शुक्रवार को संदिग्ध खसरे से मौत हो गई, जबकि शहर में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के सात नए मामले सामने आए है। यह भी पढ़े-ओला-उबर भूल जाइए! 12 दिसंबर से बेस्ट शुरू कर रही प्रीमियम बस सेवा, जानें डिटेल्स

एक निकाय अधिकारी ने कहा कि महानगर में खसरे के मामलों की संख्या बढ़कर 447 हो गई, जबकि संदिग्ध मौतों की संख्या बढ़कर चार हो गई। हालांकि खसरे के कारण होने वाली अपुष्ट मौतों की संख्या आठ है।

बीएमसी के बुलेटिन ने बताया गया कि चार वर्षीय बच्ची को 6 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मौत का कारण गंभीर तीव्र कुपोषण के साथ ही खसरा आदि था। दिन में 38 बच्चों को शहर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जिनमें से 29 को छुट्टी दे दी गई।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि नौ महीने से पांच साल तक के आयु वर्ग के कुल 2,24,130 बच्चों में से 26,721 को खसरा-रूबेला वैक्सीन (Measles-Rubella Vaccine) की अतिरिक्त खुराक दी गई है। वहीं, 6 महीने से 9 महीने के 4,745 बच्चों में से कुल 953 बच्चों को एमआर वैक्सीन की 'जीरो डोज' दी गई।

बता दें कि महाराष्ट्र में इस साल 8 दिसंबर तक खसरा के 940 मामले सामने आये हैं, जबकि इससे कुल 17 बच्चों की मौत हुई है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग