scriptमुंबई के नायर हॉस्पिटल से पांच दिन का बच्चा चोरी | mumbai nayar hospital 5 day boy kidnap | Patrika News
मुंबई

मुंबई के नायर हॉस्पिटल से पांच दिन का बच्चा चोरी

मुंबई के नायर हॉस्पिटल से पांच दिन का बच्चा चोरी
सीसीटीवी में कैद हुयी महिला चोर
 

मुंबईJun 13, 2019 / 11:08 pm

Nagmani Pandey

mumbai

नायर हॉस्पिटल से गायब बच्चा और सीसीटीवी कैमरे में कैद महिला

नागमणि पांडेय

मुंबई . मुंबई के नायर हॉस्पिटल से पांच दिन का बच्चा चोरी होने का मामला सामने आया है | इस घटना के बाद आग्रीपाड़ा पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर बच्चे के तलाश में जुटी है |
मुंबई सेन्ट्रल के पास स्थित नायर अस्पताल के वार्ड क्रमांक सात में शीतल सालवी ने पिछले सप्ताह बच्चे को जन्म दिया था | इस बिच महिला बच्चे को लेकर सोई थी | तभी अज्ञात महिला ने बच्चे को लेकर गायब हो गई | जब शीतल का नीद खुला तो देखा की उनका बच्चा वंहा नहीं है | जिसके बाद चारो तरफ तलाश किए जाने पर कोई पत्ता नहीं चला | जिसके बाद इसकी शिकायत आग्रीपाड़ा पुलिस से किया गया | पुलिस ने हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की है | जिसमे एक महिला बच्चे को लेकर जाते दिखाई दे रही है यह महिला सुबह से अस्पताल में घूमते हुए दिखाई दे रही है | इस दौरान सीसीटीवी पर महिला की नजर पड़ने पर उसे अहसास हुआ की वह सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है | जिसके बाद वह वंहा से फरार हो गई | इस बच्चा चोरी की घटना से पुरे अस्पताल में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा हो गया है | अब अस्पताल प्रशासन के तरफ से सुरक्षा रक्षको पर कार्रवाई करने की तयारी की गई है |
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो