29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mumbai News: नेरोलैक पेंट के पूर्व एमडी को एक शख्स ने ऐसा लगाया 59 लाख रुपए का चुना, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया मामला

मुंबई में नेरोलैक पेंट के पूर्व एमडी को 59 लाख का चूना लगा है। स्टॉक में पैसा लगाने के नाम पर एक शख्स ने पूर्व एमडी को धोखा दिया है। इसमें पीड़ित की पत्नी ने भी निवेश किया था। मुंबई पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Siddharth Raghuvanshi

•

Updated: 31 Jul 2022, 6:20 PM IST

fraud.jpg

Fraud

मुंबई में एक शख्स ने एक पेंट निर्माण कंपनी के 62 वर्षीय सेवानिवृत्त कार्यकारी को 59 लाख रुपए का चुना लगाया है। सेवानिवृत्त कार्यकारी ने आरोप लगाया कि एक शख्स ने चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) होने का दावा किया था और आकर्षक रिटर्न का वादा करके 59 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता हरिश्चंद्र भरुका ने पुलिस को बताया किया कि नवंबर 2019 में, जब वह कंसाई नेरोलैक पेंट्स लिमिटेड में वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के रूप में काम कर रहे थे, तब उनके प्रशासनिक प्रबंधक रमेश शेंगगे ने उन्हें रामकृष्ण एस अय्यर से मिलवाया था।

बता दें कि हरिश्चंद्र भरुका मार्च 2022 में कंसाई नेरोलैक पेंट्स से रिटायर्ड हुए। हरिश्चंद्र भरुका से कहा गया कि अय्यर एक शेयर ब्रोकर था और उसने यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस लिमिटेड के पास नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के शेयर बेचने की बात कही थी। अय्यर ने उसे बताया कि वह 6 लाख शेयर 841.36 प्रति शेयर पर बेचना चाहता है। यह भी पढ़ें: Bhojpuri: इन भोजपुरी अभिनेत्रियों ने छोटे पर्दे पर भी बिखेरा अपना जलवा, कोई बनी ‘प्रेरणा’ तो किसी ने ‘तपस्या’ बनकर दर्शकों के दिलों पर किया राज

बता दें कि हरिश्चंद्र भरुका ने अय्यर को बताया कि वह शेयर खरीदने में बिल्कुल रुचि नहीं है। इसके बाद अय्यर ने भरुका के मन में लालच पैदा किया और अन्य लोगों द्वारा किए गए लाभ को दिखाया और उससे यह भी कहा कि वह शेयरों को सस्ती दर पर देगा ताकि उसे अधिक फायदा मिल सकें। इसके बाद भरुका मान गया और शुरुआत में 44 लाख का निवेश किया। इसके बाद में भरुका की पत्नी पार्वती ने भी 16.5 लाख रुपए और इनवेस्ट किए। पुलिस अधिकारी ने कहा कि दंपति ने अय्यर की पत्नी सावित्री के बैंक खाते में रकम ट्रांसफर कर दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पार्टियों के बीच शेयरों की खरीद के संबंध में एक डील हुई थी, जिसे नवंबर 2019 और जून 2020 के बीच कार्यान्वयन किया गया था। बाद में जब भरुका ने खरीदे गए शेयरों के लिए कहा, तो उन्हें अय्यर से सही जवाब नहीं मिला। जब भरूका ने अपने पैसे वापस मांगना शुरू किया, तो अय्यर ने उसकी पत्नी पार्वती को 1.5 लाख रुपये लौटा दिए। इसके बाद अय्यर तक पहुंचने के उनकी हर कोशिश नाकामयाब रही, क्योंकि उनके दोनों मोबाइल फोन बंद हो गए थे। लास्ट में भरुका ने पुलिस को इस घटना के बारे में बताया। भरुका को नहीं पता था कि अय्यर कहां रहता है।

पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि हमने रामकृष्ण अय्यर और उनकी पत्नी सावित्री के खिलाफ धोखाधड़ी के लिए धारा 420, आपराधिक विश्वासघात के लिए 406 और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के सामान्य इरादे के लिए 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है। रामकृष्ण अय्यर और उनकी पत्नी ने ऐसे ही कई लोगों को धोखा दिया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।