31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी .लगातार बारिश से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त

मुंबई में लगातार बारिश से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त ,भारी बारिश का अलर्ट जारी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Nagmani Pandey

•

Updated: 3 Aug 2019, 1:02 PM IST

navi mumbai

मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी .लगातार बारिश से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त

मुंबई . मुंबई में रात से लगातार हो रहे बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है | मुंबई सहित आस पास के शहरों में कई जगह पानी भरने से जनजीवन ठप है ठाणे में सभी सरकारी स्कूलों की छुट्टी घोषित किया गया । बारिश का पानी भर जाने से जीवन थम गया है।इसके साथ ही रविवार तक के लिए अलर्ट जारी किया गया है |
मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी, कई जगह पानी भरने से जनजीवन ठप, ठाणे में सभी सरकारी स्कूलों की छुट्टी मुंबई के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश हुई। जिसकी वजह से जगह-जगह पानी भर गया। जोगेश्वरी में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और पालघर के हालात बहुत खराब हैं। यहां बारिश का पानी भर जाने से जीवन थम गया है। दोनों ही जगह कई-कई फीट पानी भर गया है। जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना दुभर हो गया है। सड़कों पर सिर्फ पानी ही पानी बह रहा है, लोगों अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं। बारिश की वजह से ठाणे में सभी सरकारी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।


लोकल ट्रेनों पर दिखा असर
सुबह के समय बारिश के कारण इस का असर रेलवे के यातायात पर पड़ा है | शनिवार सुबह मध्य रेलवे पर ट्रेन लगभग आधे घंटे देरी से चल रही थी | वंही हार्बर रेलवे मार्ग पर लोकल 20 मिनट देरी से चल रहा है | पश्चिम रेलवे मार्ग पर भी लोकल 20 मिनट देरी से चल रहा है | मुंबई के सायन, कुर्ला, वांद्रे-कुर्ला संकुल, साकिनाका, अंधेरी, पवई, विद्याविहार, घाटकोपर, कांजूरमार्ग, भांडुप, मुलुंड, पवई, विलेपार्ले, जोगेश्वरी, मालाड में पानी का जमाव हुआ है |