29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली से पहले मुंबई में दर्दनाक हादसा, खदान में डूबे दो लोग, नाले में गिरने से 1 की मौत

Mumbai News: होली से पहले मुंबई में दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 25 Mar 2024, 2:32 PM IST

drain_mumbai.jpg

होली से पहले मुंबई में दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के मुताबिक, दहिसर में सौराज पटेल मार्ग के पास जय महाराष्ट्र खदान में डूबने से मनोज सुर्वे (45) और चितामणि वारंग (43) की मौत हो गयी है।

यह घटना रविवार शाम करीब छह बजे एक निजी खदान में हुई। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने दोनों को बाहर निकाला और शताब्दी अस्पताल ले गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। खदान समुद्र तट से लगभग 15 से 20 मीटर दूर निजी जमीन पर स्थित है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मुंबई के दोनों शख्स वहां टहल रहे थे, तभी पानी से भरी खदान में गिर गए। यह भी पढ़े-मुंबई से गोरखपुर जा रही गोदान एक्सप्रेस में लगी आग, दो बोगियां जलीं, यात्रियों में मचा हड़कंप

इससे घटना से पहले रविवार को ही मुंबई के सेवरी इलाके में मरम्मत के दौरान खुले नाले में गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार मजदूर घायल हो गए। यह घटना सुबह सेवरी गाडी बंदर इलाके के पास हुई। हादसा तब हुआ जब बीएमसी के ‘स्टॉर्म वॉटर’ विभाग के निर्देशन में एक ‘बॉक्स ड्रेन’ की मरम्मत की जा रही थी। इस दौरान पांच मजदूर नाले में गिर गए।

स्थानीय लोगों ने सभी पांच लोगों को बाहर निकाला और उन्हें केईएम अस्पताल ले जाया गया। जहां महबूब इस्माइल (19) को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य मजदूरों में सलीम (25) की हालत गंभीर है। जबकि शफाकुल (22), कोरेम (35) और मोसालिन (30) की हालत स्थिर है। मामले की जांच जारी है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग