29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई से गोरखपुर जा रही गोदान एक्सप्रेस में लगी आग, दो बोगियां जलीं, यात्रियों में मचा हड़कंप

Mumbai LTT-Gorakhpur Godan Express Fire: नासिक रोड रेलवे स्टेशन के पास गोदान एक्सप्रेस में आग लगी गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 22 Mar 2024, 5:47 PM IST

godan_express_fire.jpg

मुंबई एलटीटी-गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस में शुक्रवार को आग लग गई। यह घटना महाराष्ट्र के नासिक रोड रेलवे स्टेशन के पास हुई। आज दोपहर गोदान एक्सप्रेस की दो बोगियों में उस समय आग लग गई जब ट्रेन मुंबई से गोरखपुर जा रही थी। बताया जा रहा है कि आग ट्रेन की मालवाहक बोगी (Luggage Rake) के अंदर लगी और फिर बगल के डिब्बे में भी फैल गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, नासिक रोड स्टेशन से रवाना होने के बाद गोदान एक्सप्रेस में आग की लपटें दिखी। जिसके बाद गार्ड ने तत्काल ट्रेन रोक दी। ट्रेन में आग लगने की भनक यात्रियों को लगने के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी। यह भी पढ़े-मुंबई में टला बड़ा रेल हादसा, एक्सप्रेस ट्रेन गुजरने के बाद पटरी मुड़ी, कर्मचारियों ने दिखाई सूझबूझ

रेलवे अधिकारी के मुताबिक, आग को फैलने से रोकने के लिए प्रभावित दो डिब्बों को ट्रेन से अलग कर दिया गया। इस बीच, मौके पर फायर ब्रिगेड, आरपीएफ और रेलवे अधिकारी पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया। सौभाग्य से घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि आग के बढ़ने से पहले ही यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। बाद में ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। अनुमान है कि ट्रेन में आग इलेक्ट्रिक पैनल के अंदर शॉर्ट-सर्किट के कारण लगी होगी। तेज हवा की वजह से आग तेजी से फैली।

LTT-गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस में लगी आग, दो बोगियां जलीं, बाल-बाल बचे यात्री-