कांग्रेस की जीत के बाद आए आठवले के इस बयान ने महाराष्ट्र की सियासत में नई चर्चा शुरू कर दी है। उन्होंने माना कि चुनाव में बागी उम्मीदवार की मौजूदगी का असर पड़ा। उनके मुताबिक, भाजपा का एक बागी उम्मीदवार चुनाव लड़ रहा था, जबकि एक अन्य बागी ने बाद में अपना नाम वापस ले लिया था। आठवले का मानना है कि बागी उम्मीदवार के मैदान में बने रहने से भाजपा को नुकसान हुआ।