28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra Political Crisis: उद्धव के इस्तीफे पर नरोत्तम मिश्रा ने दिया बड़ा बयान, कहा- महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा का दिखा प्रभाव

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के साथ ही महाराष्ट्र की शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के गठबंधन वाली सरकार गिर गई। सरकार गिरने पर नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Siddharth Raghuvanshi

•

Updated: 30 Jun 2022, 1:43 PM IST

narottam_mishra.jpg

Narottam Mishra

महाराष्ट्र के सियासी संग्राम में बड़ा बदलाव हुआ है। फ्लोर टेस्ट से पहले ही उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उद्धव ने बुधवार देर रात राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को अपना इस्तीफा सौंपा है। उद्धव के इस्तीफे के बाद भी विपक्षी दलों का हमला जारी है। वहीं, मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने महाराष्ट्र की सरकार गिरने पर बड़ा बयान दिया है।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि देश बदल रहा है। पहली बार ऐसा हुआ है जब हिंदुत्व के नाम पर सरकार गिर गई हो। इस दौरान नरोत्तम मिश्रा ने शिवसेना नेता संजय राउत पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संजय राउत बोल रहे थे कि विधायक अगवा हो गए हैं, वह भूल गए कि अगवा नहीं भगवा हो गए हैं। यह भी पढ़ें: Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में नई सरकार को लेकर हलचल तेज, मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर एकनाथ शिंदे ने दिया ये बड़ा बयान

इसके साथ ही नरोत्तम मिश्रा ने हनुमान चालीसा विवाद को लेकर भी उद्धव ठाकरे को घेरा। मिश्रा ने कहा कि महाराष्ट्र में सरकार का गिरना हनुमान चालीसा का प्रभाव है कि 40 दिन में 40 विधायक पार्टी छोड़ दिए। कदली, सीप, भुजंग-मुख,स्वाति एक गुन तीन जैसी संगति बैठिए, तैसोई फल दी। कांग्रेस की संगत में जो आता है वो खत्म हो जाता है. उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस के साथ हाथ मिलाए और उनकी पार्टी ही साफ हो गई।

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कल रात इस्तीफा दे दिया था। उद्धव ठाकरे ने बुधवार को एक ऑनलाइन संबोधन के दौरान इस्तीफे का ऐलान कर दिया। इस दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह नहीं चाहते थे कि शिवसैनिकों का खून बहे। करीब दो हफ्ते पहले शुरू हुई महाराष्ट्र की सियासी संकट अंतिम दौर में पहुंची और शिवसेना सत्ता से बाहर हो गई है। इस बीच बीजेपी ने सरकार बनाने के लिए बैठकें शुरू कर दी हैं।