28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Maharashtra / Mumbai / नौ लोग अभी भी अस्पताल में, एक जख्मी महिला की मौत

नौ लोग अभी भी अस्पताल में, एक जख्मी महिला की मौत

21 मई को जोगेश्वरी में हुआ था सिलेंडर ब्लास्ट अभी तक पांच लोग अस्पताल से डिस्चार्ज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Navneet Sharma

•

Updated: 27 May 2019, 5:30 PM IST

नौ लोग अभी भी अस्पताल में, एक जख्मी महिला की मौत

नौ लोग अभी भी अस्पताल में, एक जख्मी महिला की मौत

मुंबई. जोगेश्वरी पश्चिम की चॉल में 21 मई को हुए सिलेंडर ब्लास्ट में जख्मी नौ लोगों का उपचार अस्पताल में अभी भी चल रहा है। हादसे में घायल एक महिला की मौत रविवार को हो गई। साथ ही उपचार के बाद पांच जख्मी लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। मृतक महिला का नाम शकुंतला कागला है, जो 46 साल की थीं। उन्हें कस्तूरबा गांधी हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डॉ. सागर ने बताया कि रविवार सुबह नौ बजे शकुंतला की मौत हो गई।


उल्लेखनीय है कि 21 मई रात पौने नौ बजे के आसपास जोगेश्वरी (पश्चिम) के बेहराम बाग स्थित विकास नगर की हनुमान चॉल में एक सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। इस हादसे में नीरू मलिक (20), गुडिय़ा गुप्ता (35), अंश गुप्ता (दो), दीपक राय (47), तौफीक शेख (20), राहुल सिंह (23), शकुंतला कागल (46), शहनाज (30), मल्लिका (12), उषा उमारे (30), अलीम शेख (02), प्रियंका नलावडे (26), अनुष्का सिंह (18) और गुरंग मलिक (40) जख्मी हुए थे।


दो की हालत गंभीर
पांच जख्मियों का इलाज ट्रॉमा सेंटर और दो लोगों का इलाज सायन अस्पताल में किया जा रहा है, जिनकी हालत स्थिर है। कस्तूरबा हॉस्पिटल में भर्ती दो लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।