मुंबई. राज्य सरकार ने घरों की मांग को पूरा करने के लिए सरकारी आवास नीति में बदलाव के संकेत दिए हैं। अब इसके अनुसार अगर किसी व्यक्ति को सरकारी आवास योजना में घर मिल गया है, तो उसकी ओर से राज्य में किसी भी अन्य योजना में आवेदन जमा नहीं किया जा सकता है। यह फैसला जल्द ही लागू होने की संभावना है। इसलिए राज्य में एक व्यक्ति के नाम पर केवल एक ही घर होगा। म्हाडा प्राधिकरण की ओर से घोषित किए जाने वाले घरों के विजेता अन्य डिवीजनों में घर के लिए भाग ले सकते हैं। अगर वह ड्रॉ में विजेता बन जाता है तो उसके पास दोनों घर हो जाते हैं। हालांकि नए प्रावधान के हिसाब से उन लोगों के लिए घर प्रदान नहीं करता है, जिनके पास सरकार योजना के दो-दो घर हैं। इसे ध्यान में रखते हुए सरकारी आवास योजना में एक व्यक्ति को एक ही घर देने का निर्णय उचित माना जा रहा है। ऐसा होने पर राज्य भर में म्हाडा के घरों के लिए बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों के लिए आवास को लेकर दावा किया जा रहा है।