28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पालघर संतो की हत्या : सीआईडी ने 18 और आरोपियों को किया गिरफ्तार

अब तक कुल 134 लोग गिरफ्तार पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Nagmani Pandey

•

Updated: 12 May 2020, 5:09 PM IST

पालघर संतो की हत्या : सीआईडी ने 18 और  आरोपियों को किया गिरफ्तार

पालघर संतो की हत्या : सीआईडी ने 18 और आरोपियों को किया गिरफ्तार,पालघर संतो की हत्या : सीआईडी ने 18 और आरोपियों को किया गिरफ्तार,पालघर संतो की हत्या : सीआईडी ने 18 और आरोपियों को किया गिरफ्तार

मुंबई . पालघर ( Palghar ) में दो संतो ( Sadhu ) समेत तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या ( Murder ) के मामले में सीआईडी ( CID ) ने 18 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 134 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में 9 नाबालिग आरोपी भी शामिल हैं।इस मामले में पालघर के पूर्व एसपी ( Palghar sp ) को छुट्टी पर भेज दिया गया था। इसके अलावा 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड ( police suspend ) किए गए थे, जबकि 35 को दूसरे स्थान पर ट्रांसफर कर दिया गया था।

मुंबई स्थित कांदिवली ( Kandivali ) आश्रम के दो संत एक गाडी से 16 अप्रैल को गुजरात ( Gujarat ) के सूरत में एक संत की अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे | लेकिन पालघर बॉर्डर पर पुलिस ने उन्हें रोक कर वापस भेज दिया | जिसके बाद दोनों पालघर के अंदर के रास्ते से होते हुए गुजरात के तरफ जाने लगे पालघर के गड़चिनचले गांव में दो साधुओं और उनके ड्राइवर की पीट-पीटकर निर्मम हत्‍या कर दी गई। सबसे बड़ी बात की इन की हत्या पुलिस के सामने ही कर दी गई थी | इस घटना के एक दिन बाद मिडिया में खबर आने के बाद पुलिस ने आनन फानन में हत्या का मामला दर्ज कर 110 लोगो को गिरफ्तार किया गया | लेकिन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच सीआईडी से करने की मांग की गई | जिसके बाद गृहविभाग ने इस जांच को सीआईडी को सौपा गया | इस मामले की जांच जबसे सीआईडी को सौंपी गई है तब से विभाग ने 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी इस हिंसा की घटना में सक्रिय रूप से शामिल थे।


आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए ड्रोन का सहारा

एक अधिकारी ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी गांव से घने जंगल में भाग गए थे। पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए ड्रोन का सहारा लिया। इस मामले में गिरफ्तार एक व्यक्ति इस महीने की शुरुआत में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया । इसके साथ ही बाकी के आरोपी भी जंगलो में छिपे होने का अनुमान है | इसके लिए पुलिस ड्रोन के मदद से जंगलो में तलाशी अभियान शुरू रखा है |

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग