10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुलुंड में देशभक्ति और होली गीतों में झूमे लोग

होली महोत्सव मनाया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Chandra Prakash sain

•

Updated: 19 Mar 2019, 10:28 PM IST

Mumbai news

मुलुंड में देशभक्ति और होली गीतों में झूमे लोग

मुंबई.

संदेश फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में भांडुप पश्चिम के तुलशेत पाडा स्थित कैलाश कॉम्प्लेक्स परिसर में होली महोत्सव 2019 मनाया गया। देशभक्ति व होली के गीत और नृत्य की प्रस्तुति हुई। फाउंडेशन परिवार की महिला टीम ने गुलाल अबीर लगाकर अतिथियों का स्वागत किया। गायिका रंजीता शर्मा, मीनाक्षी चौबे, सुरेश आनंद झा, सोनू सिंह सुरीला, दीपक सुहाना (छोटा खेसारी) ने देशभक्ति और उत्तर प्रदेश के लोकगीतों को प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। वहीं सुरेश आनंद, मीनाक्षी चौबे और सोनू सुरीला, रंजीता शर्मा ने भी प्रस्तुति दी। आयोजन में भाजपा ईशान्य मुंबई जिला अध्यक्ष नरेश चंदाराणा, थाने शिवसेना के गुलाब दुबे के हाथों हिंदवी स्वराज्य संस्थापक शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में सांसद किरीट सोमैया, विधायक सरदार तारा सिंह, मनीष तिवारी, अशोक पाटील, राज्यमंत्री अमरजीत मिश्रा, संजय उपाध्याय, भास्कर दुबे, संतोष पाण्डेय, प्रवक्ता अवधूत वाघ, नगरसेविका साक्षी दलवी, जागृती पाटील, श्रीनिवास त्रिपाठी, पूर्व नगरसेवक एड.पी.एस. पाण्डेय, पी.एस. नागराजन, सीता दीदी मुखिया, सुशील सिंह आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।