समाज और भविष्य की पीढ़ी को दें अनमोल तोहफा
नगरसेविका सुरेखा पाटील ने कहा कि पत्रिका के हरित प्रदेश मुहिम के चलते स्थानीय लोगों में भी जागरूकता आएगी। आज देश में पेड़ों की कमी के चलते तमाम बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं। वृक्षारोपण के अभियान को सफल कर समाज और भविष्य की पीढ़ी को अनमोल तोहफा दिया जा सकेगा। इस मौके पर राजेश कुलकर्णी, नीरज जोशी, वैशाली तन्ना, सुधीर शेट्टी, केतन जोशी, संगीता पारीख, देवेंद्र तोम्मा, महाबली पाल, सूरज, सवराव ताडे, मनोज शर्मा, संदीप पवार, प्रकाश खेमलानी, विशाल मेहता, मनोहर कलानी, सुरेंद्र यादव, मुकेश जयसवाल, तेजस चंदन शिवे, रमेश मौर्य, शबाना शेख आदि समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।