27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई में अवैध डांस बार में पुलिस ने मारा छापा, 23 लोग गिरफ्तार; 13 महिलाओं को छुड़ाया गया

मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की हैं। शनिवार को पुलिस की सामाजिक सेवा शाखा ने मुंबई के अवैध बार में छापा मारा। बार से 13 महिलाओं को छुड़ाया भी गया हैं। इसके साथ ही पुलिस ने बार से करीब 1.7 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप और अन्य सामग्री भी जब्त की हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Siddharth Raghuvanshi

•

Updated: 4 Dec 2022, 12:21 PM IST

crimee.jpg

Crime

मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की हैं। शनिवार को मुंबई के वर्ली इलाके में एक अवैध ऑर्केस्ट्रा बार में मारे गए छापे के दौरान कम से कम 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस छापेमारी में 13 महिलाओं को भी फ्री कराया गया। इस खबर की जानकारी मुंबई पुलिस ने दी हैं। मुंबई पुलिस ने इस छापेमारी के साथ करीब 1.7 लाख रुपये नकद, लैपटॉप और दूसरा सामान जब्त किया हैं।

इस बारे में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस की सामाजिक सेवा शाखा ने शनिवार को मुंबई के एक अवैध बार में छापा मारा। अधिकारी ने आगे बताया कि बार से 13 महिलाओं को छुड़ाया गया हैं। वहीं, इस छापेमारी में करीब 1.7 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप और अन्य सामग्री जब्त की गई। यह भी पढ़े: मुंबई एयरपोर्ट पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, 18 करोड़ के ड्रग्स के साथ 2 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

बता दें कि पुलिस अधिकारी के मुताबिक, होटल, रेस्तरां और बार में अश्लील डांस पर निषेध और महिलाओं की गरिमा की रक्षा संबंधी महाराष्ट्र के कानून के तहत 26 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसमें 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इससे पहले मुंबई पुलिस की समाज सेवा शाखा ने 19 नवंबर को मुंबई के बोरीवली में एक अवैध डांस बार पर छापा मारा और आठ लड़कियों को मुक्त कराया और एक दर्जन ग्राहकों सहित 20 लोगों को गिरफ्तार किया। सहायक पुलिस आयुक्त चंद्रकांत जाधव ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर, एसएसबी के अधिकारियों और कस्तूरबा पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बोरीवली पूर्वी उपनगर में होटल निशांत और ऑर्केस्ट्रा बार पर रात करीब 1 बजे छापा मारा।

एसीपी जाधव ने आगे बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में 7 स्टाफ, एक आर्केस्ट्रा वादक और 12 कस्टमर और उनके खिलाफ महिलाओं की गरिमा की रक्षा सहित कानून की विभिन्न धाराएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने लगभग 48 हजार रुपए नकद, एक लैपटॉप, मेमोरी कार्ड और अन्य संगीत उपकरण जब्त किए। राज्य में डांस बारों पर प्रतिबंध के बावजूद, कुछ विशेष रूप से मुंबई और ठाणे के सीमावर्ती क्षेत्रों में चोरी-छिपे चलते रहते हैं, लेकिन उनके खिलाफ नियमित छापेमारी की जाती है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग