28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर बॉयफ्रेंड के साथ पूनम पांडे हुईं गिरफ्तार

पुलिस ने जब्त की बीएमडब्लू कार ( BMW )
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Nagmani Pandey

•

Updated: 11 May 2020, 2:39 AM IST

Corona लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पूनम पांडे हुईं गिरफ्तार

Corona लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पूनम पांडे हुईं गिरफ्तार

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

मुंबई . अक्‍सर हॉट फोटोज और वीडियोज की वजह से चर्चा में बनी रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस मॉडल पूनम पांडेय ( Poonam Pandey )को मुंबई पुलिस ( Mumbai Police ) ने गिरफ्तार किया है | पूनम पांडे की गिरफ्तार का कारण भी चौंकाने वाला है।
मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस ने पूनम पांडेय और उनके 46 वर्षीय बॉयफ्रेंड साम अहमद बॉम्बे को लॉकडाउन का उल्लंघन करने वजह से गिरफ्तार किया है। पूनम और उनका बॉयफ्रेंड साम बॉम्बे रविवार शाम आठ बजे के करीब लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करती पाई गईं | जिसके बाद मरीन ड्राइव पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।


लॉकडाउन में शेयर की थी बॉयफ्रेंड को किस करती हुई तस्वीर

हाल ही में लॉकडाउन के दौरान पूनम पांडेय ने सोशल मीडिया पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ एक तस्वीर शेयर की थी | इसके बाद पूनम पांडे के सोशल मीडिया पर खूब चर्चे हुए थे | फोटो में पूनम अपने बॉयफ्रेंड को किस करती नजर आ रही हैं |


हॉट और बोल्ड अवतार को फैंस करते है पसंद

पूनम पांडे 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान चर्चा में आई थीं जब उन्होंने इंडिया टीम की जीत पर न्यूड होने का वादा कर दिया था। बीसीसीआई के मना करने और लोगों की नाराजगी के बाद उन्होंने यह नहीं किया था। बताया जाता है की पूनम पांडेय सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए यह सब विवादित हरकते करते रहती है |

पूनम पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फैंस उनके हॉट और बोल्ड अवतार को काफी पसंद करते हैं। उनका इंस्टाग्राम तमाम फोटो और वीडियोज से भरा हुआ है। तीस लाख लोग उन्‍हें इंस्‍टाग्राम पर फॉलो करते हैं। पूनम पांडे ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में साल 2013 में फिल्म नशा से पूनम पांडे ने डेब्यू किया था। करीब 5 फिल्में कर चुकीं पूनम ने टीवी सीरियल में भी काम किया है। 2015 में उन्होंने एक टीवी शो किया था।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग