
वसई में बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Pune Girl Murdered Boyfriend: महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आया है। जहां एक 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा ने कथित तौर पर झगड़े के बाद अपने बॉयफ्रेंड को मौत के घाट उतर दिया। लड़के की हत्या के बाद उसने खुद की भी जान लेने की कोशिश की। फ़िलहाल आरोपी लड़की अस्पताल में भर्ती है।
पुणे पुलिस के मुताबिक, शहर के लोनीखंड इलाके में रविवार-सोमवार की आधी रात के बाद यह चौंकाने वाली घटना हुई। अहमदनगर की अनुजा पनाले (Anuja Panhale) और बीड के 22 वर्षीय यशवंत मुंडे (Yashwant Munde) के बीच कथित प्रेम संबंध थे। दोनों जीएच रायसोनी कॉलेज (GH Raisoni College of Engineering) में कंप्यूटर इंजीनियरिंग के सेकेंड ईयर के छात्र थे। दोनों वाघोली (Wagholi) इलाके में किराये के रूम में अलग-अलग रहते थे। यह भी पढ़े-Thane: 17 वर्षीय लड़की को घर में खींचकर युवक ने किया दुष्कर्म, वाशी पुलिस ने किया गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि वारदात की रात लड़की लड़के के रूम पर साथ में पढने के लिए गई थी, लेकिन सुबह साढ़े पांच बजे उन में झगड़ा हो गया। दोनों में हाथापाई भी हुई। इसके बाद लड़की ने कथित तौर पर गुस्से में किचन के चाकू से बॉयफ्रेंड पर वार कर दिया। पीड़ित यशवंत मुंडे के सीने, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे जख्म हुए। लड़के को लहूलुहान हालत में छोड़कर लड़की हॉस्टल से भाग गई।
बाद में उसने अपनी कलाई काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। लेकिन हॉस्टल के बाहर बगीचे में एक बेंच पर अनुजा पनाले को खून से लथपथ बेहोशी की हालत में लोगों ने देख लिया और पुलिस को सूचना दी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।
लोनीखंड पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक (मुंडे) कथित रूप से अन्य लड़कों के साथ लड़की की (पनाले) दोस्ती पर आपत्ति जताता था और उस पर कड़े प्रतिबंध लगा रखे थे। उसे लड़की के चरित्र पर शक था, इसलिए पनाले भी इस रिश्ते को ख़त्म करना चाहती थी। मृतक के परिवार का आरोप है कि लड़की यशवंत को परेशान करती थी और पैसे मांगती थी। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही हैं। हालांकि महाराष्ट्र की शैक्षणिक राजधानी पुणे में हुई इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।
Published on:
30 May 2023 05:04 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
