27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुणे: सावन में नॉन-वेज खाने को लेकर परिवार में हुआ झगड़ा, पिता ने बेटे की हत्या की, मां ने मिटाया सबूत

Pune Father Kills Son: पुणे शहर में नॉन वेज खाने की जिद को लेकर हुए विवाद में 30 वर्षीय बेटे की पिता ने हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता और उसकी मां को कथित तौर पर सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 27, 2026

Maharashtra news

शराब के नशे में पहुंचे बेटे ने की जिद, गुस्से में पिता ने उतारा मौत के घाट (Photo: IANS/File)

Pune Warje Malwadi Crime: पुणे के वारजे-मालवाड़ी इलाके में एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, शराब के नशे में घर आए एक 30 वर्षीय युवक ने मटन पकाने की जिद की, जिसके बाद उसका अपने माता-पिता से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने कथित तौर पर बेटे के सिर और चेहरे पर बेरहमी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

यह घटना 24 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे रामनगर इलाके में हुई। मृतक की पहचान महेश गायकवाड़ (30) के रूप में हुई है। वारजे-मालवाड़ी पुलिस ने इस मामले में उसके पिता भागवत गायकवाड़ (64) और मां पार्वती गायकवाड़ (60) को गिरफ्तार किया है।

मटन पकाने की जिद को लेकर शुरू हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, महेश की करीब 10 साल पहले शादी हुई थी। वह कथित तौर पर शराब का आदी था और कोई नियमित काम नहीं करता था। इसी वजह से उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। कुछ दिन पहले ही दोनों का तलाक हुआ था। पत्नी अपने दो बच्चों के साथ मायके चली गई थी।

महेश अकेला रहता था और खाना खाने के लिए पास में रहने वाले अपने माता-पिता के घर जाता था। पुलिस के अनुसार, वह अक्सर शराब के नशे में घर लौटने के बाद नॉन वेज खाना बनाने की मांग करता था।

फिलहाल मराठी भाषी लोगों का सावन महिना चल रहा था, इसलिए परिवार में नॉन वेज खाना नहीं बनाया जा रहा था। सोमवार की रात साढ़े दस बजे भी महेश शराब के नशे में घर पहुंचा और नॉन वेज खाना बनाने की जिद करने लगा। माता-पिता ने सावन के कारण नॉन वेज खाने से मना किया, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया।

पिता ने सिर और चेहरे पर किया हमला

पुलिस के अनुसार, यह विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। आरोप है कि गुस्से में भागवत गायकवाड़ ने अपने बेटे महेश के सिर और चेहरे पर जोरदार हमला किया। इस मारपीट में महेश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद उसकी मां पार्वती पर कथित तौर पर पति को बचाने और मामले को छिपाने का प्रयास करने का आरोप है।

पति को बचाने के लिए मां ने मिटाए सबूत

पुलिस के अनुसार, महेश की मौत के बाद उसकी मां पार्वती ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। आरोप है कि उसने घटनास्थल पर मौजूद खून के निशान साफ कर दिए, ताकि किसी को मारपीट का शक न हो। इस मामले में पुलिस ने पिता के खिलाफ बेटे की हत्या और मां के खिलाफ कथित तौर पर सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया है और दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

बड़े भाई की शिकायत के बाद खुला मामला

महेश के बड़े भाई ने वारजे-मालवाड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और महेश के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस अब घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग