
Pune heavey Rain : यह कैसा प्रकोप, पुणे पर मंडराए आफत के बादल
मुंबई. हाल ही में आई बाढ़ आपदा से पश्चिम महाराष्ट्र अभी उबर भी नहीं पाया है कि बुधवार को फिर से एक बार फिर पुणे जिले पर कुदरत ने कहर ढाया है। पुणे रहिवासी क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई। कई घंटों तक लगातार तेज मूसलाधार बरसात होते रही। नतीजन एक बार फिर पुणे शहर बाढ़ आपदा के संकट में फंस गया है। तेज बारिश के चलते पुणे में सात लोगों की एक ही स्थल पर और दो अन्य जगहों पर मिलाकर कुल नौ लोगों की जानें चली गई हैं।
बुधवार को सुबह से है मौसम बादलों से भरा था। दोपहर के बाद शुरू हुई लगातार बरसात ने पुणे में तबाही ला दी। नदियां उफान पर हैं तो जगह-जगह पानी भर गया। जोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। जान बचाने के इरादे से दीवार के पीछे दुबके हुए दर्जन भर लोगों पर पानी के बहाव से दीवार ही गिर गई। इससे सात लोगों की मौत हो गई तो कुछ गंभीर रूप से घायल हैं। सरकार ने भी इसे बड़ी आपदा मानते हुए एनडीआरएफ की टीम को तैनात कर दिया है। स्कूलों को छुट्टी दे दी गई है। राहत कार्य के लिए स्थानीय लोग बड़े पैमाने पर पहुंच चुके हैं, सरकार की तरफ से भी कई प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य आपदा प्रबंधन दल के साथ केंद्र टीम भी मदद कार्य मे जुट गई है।
कहा हुई घटना
बुधवार देर शाम अरेश्वर इलाके में जोरदार बारिश के चलते पानी भर गया। लोग जान बचाने के लिए वहां से निकलकर पास के ही एक गंगा सोसायटी में सुरक्षित स्थान मानकर जाने लगे। लेकिन रास्ते में ही तेज बरसात के चलते वही रास्ते मे एक सोसायटी के दीवार के पास सटकर खड़े हो गए। लेकिन बरसात के पानी का बहाव इतना तेजी से आया कि उनके पीछे की दीवार उनके ऊपर गिर गई। लगभग सात लोग दीवार के मलबे के बीच दबकर मर गए अन्य दुर्घटना में बहाने से दो लोगों की मौत हो गई है। अभी तक और कई जाने गए हैं लेकिन पुष्टि अभी तक मात्र 9 की हुई है और भी कई लोगों के गायब होने की खबर है लेकिन पुष्टि नहीं हो पाई है।
एनडीआरएफ की टीम पहुची
एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है जगह-जगह लोगों के बचाव कार्य में लगी हुई है लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है । राज्य सरकार के बचाव दल भी मौके पर पहुच चुके हैं। लोगों को सुरक्षित ठिकाने पर स्थानान्तरित किया जा रहा है ।
पिछले एक महीने में ही यह दूसरी बाढ़ आपदा
पुणे में कुदरत ने कहर ढाया है । हालही के दिनों में पुणे को दूसरी बार बार बाढ़ आपदा का सामना करना पड़ रहा है. जुलाई के अंतिम और अगस्त के शुरुआती दिनों में पुणे सहित सांगली सतारा, कोल्हापुर में भारी बाढ़ आपदा आई थी। लगभग 6 लाख लोग फंसे हुए थे। सैकड़ों की जाने गई थी।
पुणे के जिला अधिकारी ने स्थिति को देखते हुए सभी स्कूल कॉलेजों को छुट्टी दे दी है लोगों को अपने घर में रहने की हिदायत देते हुए सुरक्षित ठिकानों पर ठहरने की चेतावनी दी गई है बाहर निकलने से मना किया गया है।
Published on:
26 Sep 2019, 1:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.