यह है मामला
नियमों की अनदेखी के मामले में भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। रिजर्व बैंक निर्देशानुसार अगले छह महीने तक पीएमसी बैंक न तो आम लोगों से जमा राशि स्वीकार कर सकता है और न कर्ज ही बांट सकता है। सावधि जमा स्वीकारने अथवा निवेश की मनाही भी की गई है। इस अवधि के दौरान बैंक के ग्राहक अपने खाते से 1000 रुपए से ज्यादा नहीं निकाल सकते थे, जिसे बाद में बढ़ाकर 15 हजार रुपए किया गया था। बैंक की कुछ शाखाओं पर ग्राहकों ने हंगामा भी किया था। पीएमसी बैंक पर लगाई गई पाबंदी की खबर 24 सितम्बर को मुंबई, ठाणे, पालघर आदि क्षेत्रों में तेजी से फैली।
छह राज्यों में 137 शाखाएं
पीएमसी बैंक की शाखाएं देश के छह राज्यों में फैली हैं। महाराष्ट्र सहित छह राज्यों में इसकी 137 शाखाएं हैं। इनमें से तीन दर्ज से ज्यादा शाखाएं अकेले मुंबई में हैं। ठाणे, नवी, मुंबई, मीरा-भायंदर आदि इलाकों में पीएमसी बैंक की कई शाखाएं हैं। बैंक की सभी शाखाओं पर ग्राहकों की भीड़ रही। ग्राहक बैंक में जमा अपने पैसे की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।