मुंबई. कुर्ला स्टेशन के खानपान स्टॉल पर गंदे तरीके से नींबू पानी बनाने का मामला अभी ठंडा भी पड़ा था कि एक चूहे की उछल-कूद के चलते बांद्रा रेलवे स्टेशन पर खानपान का स्टॉल बंद करना पड़ गया। वेस्टर्न रेलवे की की वरिष्ठ विभागीय वाणिज्य प्रबंधक जागृति सिंगला ने सभी स्टॉलों की जांच करने, समुचित साफ-सफाई के साथ ही वहां पर पेस्ट कंट्रोल करने का आदेश दिया है।