वहीं गृह मंत्रालय की ओर से जारी की गई मोबाइल, कम्प्यूटर पर नजर रखने की अधिसूचना पर राज ठाकरे ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी को लोगों के घरों में झांकना है, अब उन्हें पता चलेगा कि कितने लोग उनके कारनामों से उन्हें गाली देते हैं। पहले देश की आवाम के पैसे निकाल लिये, अब घर में घुसकर देखेंगे क्या? पीएम मोदी के लिए नोटबंदी अपने लिए ही खोदा हुआ गड्ढा साबित हुआ है।