28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sanjay Raut Arrested: ED की रिमांड के बाद संजय राउत के भाई सुनील राउत की बड़ी प्रतिक्रिया आई सामने, जानें क्या कहा

मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गिरफ्तार शिवसेना सांसद संजय राउत की मुश्किलें बढ़ गयी है। आज शिवसेना सांसद संजय राउत को कोर्ट ने 4 अगस्त तक ईडी की हिरासत के लिए भेज दिया है। इसके बाद संजय राउत के भाई सुनील राउत की प्रतिक्रिया सामने आई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Siddharth Raghuvanshi

•

Updated: 1 Aug 2022, 7:24 PM IST

sunil_raut.jpg

Sunil Raut

मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गिरफ्तार शिवसेना सांसद संजय राउत की मुश्किलें बढ़ गयी है। संजय राउत को आज पीएमएलए कोर्ट ने 4 अगस्त तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कस्टडी में भेज दिया है। ईडी की रिमांड के बाद संजय राउत के भाई सुनील राउत की प्रतिक्रिया सामने आई है। सुनील राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि संजय राउत को ईडी ने देर रात गिरफ्तार किया। आज उनका मेडिकल चेकअप किया गया और उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, वह जल्द ही बाहर आ जाएंगे। ईडी ने 8 दिन की हिरासत मांगी लेकिन 4 दिन की ही मिली।

संजय राउत के भाई और विक्रोली के विधायक सुनील राउत ने कहा कि कोर्ट ने अगली तारीख दी है। हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है। हमें जल्द ही न्याय मिलेगा शिवसेना मजबूत है। उद्धव ठाकरे मजबूत हैं। चिंता करने वाली कोई बात नहीं है। पीएमएलए कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान संजय राउत के वकील अशोक मुंदरगी ने कहा कि संजय राउत की गिरफ्तारी राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। यह भी पढ़ें: Gokul Milk Price Hike In Mumbai: मुंबई में गोकुल दूध हुआ महंगा, जानें अब प्रति लीटर कितनी हुई कीमत

बता दें कि पात्रा चॉल घोटाले के मामले में ईडी ने रविवार को संजय राउत को गिरफ्तार किया था। रविवार को ईडी ने संजय राउत के मुंबई के भांडुप में स्थित ‘मैत्री’ आवास पर छापेमारी की और 9 घंटे तक तलाशी लेने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को छापेमारी के दौरान 11.5 लाख रुपये नकद राशि जब्त की गई है। साथ ही कुछ प्रॉपर्टी के पेपर भी कब्जे में लिए गए है।

वहीं, दूसरी तरफ शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज शिवसेना सांसद संजय राउत के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उद्धव ठाकरे, शिवसेना सांसद अरविंद सावंत, विधायक रवींद्र वायकर और पार्टी के नेता मिलिंद नार्वेकर के साथ भांडुप स्थित संजय राउत के आवास पहुंचे। संजय राउत को उद्धव ठाकरे का बेहद करीबी माना जाता है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने संजय राउत के घर पर उनकी मां, पत्नी, बेटियों तथा परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग