7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्र में फिर बड़ा सियासी उलटफेर! शिंदे गुट का दावा- उद्धव के 14 MLA बदलेंगे पाला, शुरू होगा ‘ऑपरेशन टाइगर-4’

Uddhav Thackeray Vs Eknath Shinde: महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े उलटफेर की चर्चा फिर जोर पकड़ रही है। शिंदे गुट के नेता ने दावा किया कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 20 में से 14 विधायक एकनाथ शिंदे के संपर्क में हैं और जल्द ‘ऑपरेशन टायगर-4’ हो सकता है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 07, 2026

Uddhav Thackeray 14 MLAs Shinde Faction

उद्धव गुट में फिर होगी बड़ी टूट? एकनाथ शिंदे के संपर्क में 14 विधायक, MLA के दावे से सियासी पारा हाई (Photo: IANS)

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़े सियासी उलटफेर की अटकलें तेज हो गई हैं। शिवसेना शिंदे गुट के विधायक मुरजी पटेल ने दावा किया है कि आने वाले कुछ दिनों में राज्य में ‘ऑपरेशन टायगर-4’ देखने को मिल सकता है। पटेल के मुताबिक, उद्धव ठाकरे गुट के 20 में से 14 विधायक उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के संपर्क में हैं। हालांकि, इन विधायकों के नाम या उनके संभावित दल-बदल के समय को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

मुंबई के अंधेरी पूर्व में ‘आवाज शिवसेने का, सेलिब्रेशन महिला शक्ति का’ कार्यक्रम के दौरान मुरजी पटेल ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि ठाकरे गुट के सांसदों के बाद अब विधायक और फिर बड़ी संख्या में नगरसेवक (पार्षद) भी शिंदे की शिवसेना में शामिल होने वाले हैं। उनके इस बयान के बाद महाराष्ट्र की सियासत में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

उद्धव गुट में फिर होगी बड़ी टूट?

मुरजी पटेल के दावे के मुताबिक, उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (यूबीटी) के कुल 20 विधायकों में से 14 विधायक एकनाथ शिंदे के संपर्क में हैं। यदि इतनी बड़ी संख्या में विधायक पाला बदलते हैं तो यह उद्धव के लिए बड़ा राजनीतिक झटका साबित हो सकता है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि ये 14 विधायक कौन हैं और क्या वे वास्तव में शिवसेना शिंदे गुट में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं? इस पर अभी तक शिवसेना (यूबीटी) की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

जून में ठाकरे गुट को लगा था बड़ा झटका

मुरजी पटेल का यह दावा ऐसे समय आया है, जब हाल ही में शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के 9 में से छह लोकसभा सांसद शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए। इसके बाद एकनाथ शिंदे ने उद्धव खेमे के वरिष्ठ नेता सचिन अहिर को भी अपने गुट में शामिल किया और उन्हें विधान परिषद के उपसभापति पद की जिम्मेदारी सौंपी। अब मुरजी पटेल के नए दावे ने महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर संभावित दल-बदल को लेकर चर्चा तेज कर दी है।

2022 में हुई थी शिवसेना में बड़ी बगावत

शिवसेना में फूट की शुरुआत जून 2022 में हुई थी, जब एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में करीब 40 विधायकों ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व के खिलाफ बगावत की थी। इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद महाराष्ट्र का सत्ता समीकरण पूरी तरह बदल गया था। उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा और बाद में भाजपा के समर्थन से एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने।

इसके बाद शिवसेना के दोनों गुटों के बीच राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई लगातार जारी रही। अब सांसदों के बाद विधायकों के संभावित पाला बदलने की चर्चा ने इस संघर्ष को फिर सुर्खियों में ला दिया है।

शिवसेना नेता मुरजी पटेल ने आने वाले दिनों में ‘ऑपरेशन टायगर-4’ होने का दावा किया है। उनके मुताबिक, इस अभियान के तहत ठाकरे गुट के कई नेता शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, अभी यह दावा राजनीतिक बयान तक सीमित है और 14 विधायकों के शिंदे गुट में शामिल होने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, अगर यह दावा सच साबित होता है, तो महाराष्ट्र की राजनीति पर इसका गहरा असर पड़ेगा।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग