जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में हिंसा के विरोध में आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों को मंगलवार सुबह मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से आजाद मैदान ले जाया गया। सुबह करीब सात बजे पुलिस ने सभी छात्रों को पहले जगह खाली करने को कहा, उन्हें बताया कि देश-विदेश के टूरिस्ट के इस जगह पर आने की वजह से प्रशासन को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। देर तक बातचीत के बाद जब कोई हल नहीं निकला तो पुलिस ने उन्हें जोर-जबर्दस्ती करते हुए आजाद मैदान शिफ्ट करा दिया। इधर, बैनर लहराने वाली युवती ने कहा कि वह मुंबई की रहने वाली है और कश्मीर में जो भी इंटरनेट आदि बंद कर केन्द्र सरकार समस्या पैदा कर रही है, इस वजह से उसने यह बैनर लहराया है। युवती ने कहा कि वह कश्मीर की जनता की भलाई चाहती है, साथ ही उनके साथ केन्द्र सरकार के दमनकारी नीति का वह विरोध करती है।