ट्रेन में यात्रा कर रहे बहुत से ऐसे यात्री थे, जो किसी पारिवारिक कार्यक्रम, छुट्टियों और व्यावसायिक यात्राओं के लिए मुंबई से दिल्ली गए, लेकिन लॉकडाउन के चलते वहां फंस गए। 81 वर्ष के यात्री रईस अहमद बताते हैं कि मैं 14 अप्रैल को मुंबई वापस लौटने वाला था, लेकिन लॉकडाउन की घोषणा के कारण नहीं आ सका।