11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस बरसात में मुंबई का हाल फिर होगा बेहाल, बड़े पैमाने पर हो सकता है जल भराव

अभी हाल ही में बृहनमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के कराए गए एक सर्वे में मुंबईकरों को परेशान करने वाली बात सामने आई है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 4 May 2018, 3:31 PM IST

Heavy rain

Heavy rain

मुंबई. अभी हाल ही में बृहनमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के कराए गए एक सर्वे में मुंबईकरों को परेशान करने वाली बात सामने आई है। सर्वे से यह साफ हो गया है कि इस साल मुंबई में 225 जगहों पर भारी मात्रा में जलभराव हो सकता है, जो पिछले साल की तुलना में 40 से ज्यादा है। वहीं 60 जगह ऐसी हैं, जहां बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। इसके अलावा सड़क, मेट्रो वगैरह के चल रहे कामकाज के कारण लोगों को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस समस्या को देखते हुए एक बार फिर से मुंबई का हाल बेहाल होना तय माना जा रहा है। मुंबई में कहीं सड़क की मरम्मत का काम चल रहा है तो कहीं मेट्रो का कंस्ट्रक्शन हो रहा है। इन सबके बीच अगर बरसात होती है तो जाहिर है जलजमाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात

हालांकि मुंबई में मानसून आने में अभी महीने भर से ज्यादा का समय है, लेकिन विकास के जो काम चल रहे हैं वो तब तक पूरे नहीं हुए तो मुंबईकरों की दिक्कत बढ़ने से इनकार नहीं किया जा सकता। खास बात यह है कि बीएमसी के एक सर्वे में भी ये बात सामने आई है कि इस बार पिछले साल के मुकाबले ज्यादा जगहों पर जलभराव हो सकता है। बीएमसी ने जो 225 जगह चिन्हित की हैं, उनमें 17 जगह ऐसी हैं, जहां मेट्रो का काम चल रहा है। पिछले साल जलजमाव वाली 185 जगह चिन्हित की गई थीं। इस बार 225 चिन्हित जगहों में से 60 जगहों को डेंजर जोन में रखा गया है। इन जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।

बीएमसी के दावों की खुली पोल

हालांकि बीएमसी के अधिकारी इस मुद्दे पर बात करने से बच रहे हैं, लेकिन जिन जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। उनमें वेस्टर्न लाइन के 12 इलाके, जबकि सेंट्रल और ईस्टर्न सबर्ब के 16 और साउथ मुंबई के 15 इलाके शामिल हैं। ये वो इलाके हैं, जहां हर साल 2 से 4 फीट तक जलभराव होता है, लेकिन बीएमसी इस समस्या से निपट पाने में नाकाम रही है। विदित हो कि पिछले वर्षों की तुलना में इस साल भी मुंबई के लोगों को बरसात के दौरान जगह-जगह जलभराव का सामना करना पड़ेगा, जबकि बीएमसी के सारे दावे सिर्फ खाना पूर्ति जैसे ही नजर आ रहे हैं।