6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऋतिक को कड़ी टक्कर देने को तैयार हैं टाइगर श्रॉफ

ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सुपर 30' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

2 min read
Google source verification
hrithik tiger

ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सुपर ३०Ó की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म वे गणितज्ञ आनंद कुमार का किरदार यानी एक मैथ्स टीचर के किरदार में नजर आएंगे। इसलिए ऋतिक को आंनद कुमार जैसा दिखने के लिए काफी वजन बढ़ाना पड़ा है। लेकिन अब उन्हें हैंडसम दिखने और टाइगर श्रॉफ को कड़ी टक्कर देने के लिए अपना वजन कम करना होगा।  

hrithik tiger

दरअसल, ऋतिक अपनी आगामी फिल्म 'सुपर 30' को खत्म करने के बाद टाइगर श्रॉफ के साथ एक एक्शन फिल्म करने वाले हैं। इस फिल्म में टाइगर और ऋतिक ऑनस्क्रीन एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते नजर आएंगे।

hrithik tiger

ऐसे में ऋतिक को टाइगर से मुकाबला करने के लिए अपने शरीर को वापिस शेप में लाना होगा। जिसके लिए ऋतिक 'सुपर ३०' के बाद फाइट सीन की तैयारी के लिए एक ब्रेक लेंगे।

hrithik tiger

इसी वजह से फिल्म की शूटिंग डेट को आगे बढ़ा दिया है। इस फिल्म में टाइगर और ऋतिक के बीच घमासान लड़ाई देखने को मिलेगी।'