
बिल्डर के खिलाफ ठगी का मामला, 26 लाख लेने के बाद भी ग्राहक को नहीं दिया फ्लैट
नालासोपारा. पुलिस ने एक ऐसे बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी (cheating) का मामला दर्ज किया है, जो फ्लैट बेटने के नाम पर ग्राहकों से ठगी कर फरार हो जाता था। पुलिस ने ग्राहक की शिकायत पर ठग बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी अनुसार नालासोपारा पूर्व स्थित अरिहंत शॉपिंग सेंटर निवासी अंकित अनिल कुमार शाह (30) ने मार्च, 2013 में समेल पाडा (samel pada) क्षेत्र में बिल्डर जीतेंद्र बब्बन सिंह से एक फ्लैट खरीदा था।
बिल्डर सिंह समेल पाडा के सर्वे नंबर 11, हिस्सा नंबर 6 पर जैन हाइट (Jain Height) नामक बिल्डिंग बना रहा था। टू-बीएचके फ्लैट खरीदने के लिए शाह ने उस समय सिंह को 26 लाख 23 हजार रुपए चेक (check) से भुगतान किया। लेकिन, पैसे लेने के बावजूद बिल्डर ने शाह को न तो फ्लैट दिया और न ही पैसे लौटाए।
मिली जानकारी अनुसार फ्लैट खरीदार शाह जब भी घर देने या पैसे लौटाने की बात करते, सिंह टालमटोल करता था। आखिरकार शाह ने इसकी शिकायत नालासोपारा पुलिस (police) स्टेशन में की। बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published on:
06 Jan 2020 12:15 am
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
