5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांग्लादेश मुद्दे पर महाराष्ट्र में बवाल, नासिक में भड़की हिंसा, रामगिरि महाराज पर केस दर्ज

Nashik Violence : बांग्लादेश मुद्दे पर विरोध मार्च के दौरान आज नासिक में हिंसा भड़क उठी। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 16, 2024

Nashik Violence news

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के मुद्दे पर महाराष्ट्र के नासिक, छत्रपति संभाजीनगर और अहमदनगर में तनाव का माहौल है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ नासिक में शुक्रवार को हिंदू समुदाय ने बंद बुलाया। इसके चलते नासिक के सभी बाजार सुबह से ही बंद थे, लेकिन दोपहर में अचानक हिंसा भड़क उठी।

यह भी पढ़े-महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान क्यों नहीं हुआ? CEC राजीव कुमार ने बताई वजह

जानकारी के मुताबिक, हिंदू समुदाय ने आज नासिक बंद बुलाया था। यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन तब हिंसक हो गया, जब भद्रकाली इलाके में दुकानें बंद कराने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। कुछ दुकानदारों की कथित तौर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं से झड़प हो गई। इस दौरान मेम रोड इलाके और पिंपल चौक पर दोनों तरफ से पथराव किया गया। गाड़ियों में तोड़फोड़ से काफी नुकसान हुआ है। इस दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिलीप ठाकुर ने कहा, "तनाव का माहौल पैदा हो गया था... लेकिन अब शांति है... जगह-जगह पुलिस बल तैनात हैं।"

महंत रामगिरि महाराज के विवादित बयान से कई शहरों में तनाव

नासिक से पहले छत्रपति संभाजीनगर और अहमदनगर में मुस्लिम समुदाय ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया था। नासिक के सिन्नर स्थित पंचाले गांव में महंत रामगिरि महाराज (Mahant Ramgiri Maharaj) ने प्रवचन के दौरान कथित तौर पर विवादित बयान दिया। आरोप है कि रामगिरि महाराज ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी की थी। इससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। इसी के विरोध में संभाजीनगर और अहमदनगर में सैकड़ों की भीड़ ने विरोध प्रदर्शन किया।

महंत रामगिरि महाराज की कथित टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही संभाजीनगर के वैजापुर में तनाव फैल गया। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए वैजापुर में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 (सीआरपीसी 1973 की पुरानी धारा 144) लागू कर दी गई हैं। इस मामले में रामगिरि महाराज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। रामगिरि महाराज ने कहा कि बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के संदर्भ में उन्होंने वह टिप्पणी की थी।

छत्रपति संभाजीनगर के सिटी चौक इलाके में रामगिरी महाराज के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए भीड़ सड़कों पर उतर आई। भीड़ ने टायर भी जलाये। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम किये हैं। दंगा नियंत्रण बल की तैनाती की गयी है। इससे पहले 16 अगस्त की रात अंबेडकर चौक पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। हालात को देखते हुए छत्रपति संभाजीनगर में 16 अगस्त से 19 अगस्त तक जमावबंदी के आदेश जारी किए गए हैं।   

रामगिरि महाराज के विवादित बयान का असर अहमदनगर में भी दिखा। अहमदनगर में भी विरोध प्रदर्शन किया गया। आपत्तिजनक बयान को लेकर रामगिरी महाराज के खिलाफ नासिक, येवला और वैजापुर में मामला दर्ज किया गया है।