6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोल्हापुर में कुंए की सफाई में उतरे 6 मजदूर मलबे में दबे , 2 को बचाया गया

जेसीबी के मदद से बचाव कार्य जारी

less than 1 minute read
Google source verification
,

कोल्हापुर में कुंए की सफाई में उतरे 6 मजदूर मलबे में दबे , 2 को बचाया गया,कोल्हापुर में कुंए की सफाई में उतरे 6 मजदूर मलबे में दबे , 2 को बचाया गया

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

मुंबई . देश भर में कोरोना महामारी ( Corona virus ) का सर्वाधिक प्रभाव महाराष्ट्र ( Maharashtrta )में देखा जा रहा है | ऐसे में कोल्हापुर ( Kolhapur ) में कुंए ( Well ) की सफाई करने उतरे 6 मजदूर ( Labour ) मलबे के अंदर दब गए हैं | जिसमे से दो लोगो को मलबे के अंदर से सुरक्षित बचा लिया गया है | लेकिन मलबे के अंदर अभी भी तीन मजदूर दबे हुए है उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है |

जानकारी अनुसार कोल्हापुर के पन्हाल तालुका स्थित कोडोली गाँव में एक कुएं की मरम्मत और साफ-सफाई करने के लिए मजदूर अंदर उतरे थे | शनिवार शाम साढ़े छह बजे के करीब अचानक कुंए का मलबा मजदूरों पर ढह गया | इस मलबे में मजदूर दब गए | घटना की जानकारी पास के लोगो को होते ही इसकी सूचना स्थानीय पुलिस दिया | इसके साथ ही बचाव कार्य में जुट गए | स्थानीय लोगों ने मिट्टी हटाकर दो लोगों को सुरक्षित बाहर तो निकाल लिया लेकिन 4 लोग अब भी मलबे में दबे हुए हैं | स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्रशासन भी घटनास्थल पर पहुंचा है | मौके पर कई लोग जमा हो गए हैं | जेसीबी मशीन के जरिए मिट्टी हटाई जा रही है | अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है | खबर लिखे जाने तक बचाव कार्य जारी था |