विदित हो कि गुरुवार को दोपहर के समय दीपाली खांडू भोसले (27) के खिलाफ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। चेम्बूर की रहने वाली आरोपी महिला ने मंत्रालय के मेन इंट्रेंस के सामने पहले अपने ऊपर केरोसिन डाला और फिर तुरंत खुद को आग लगा ली । पिछले कई दिनों परेशान महिला वर्तमान में गृह मंत्रालय में है और शादीशुदा है । बहरहाल, मंत्रालय के प्रवेश द्वार पर तैनात पुलिस कर्मियों ने महिला को को इलाज के लिए आनन-फानन में जेजे अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार जारी है । वहीं मरीन ड्राइव पुलिस इस मामले की तह तक जाने में जुटी है ।