
आंगनबाड़ी (PHoto Patrika)
Anganwadi Recruitment: एकीकृत बाल विकास परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित अंतिम तिथि से पहले ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा।
परियोजना अधिकारी के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र तरईगांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक पद रिक्त है। इस पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल निर्धारित ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों के लिए आवेदन ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन लिए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर भर्ती से संबंधित जानकारी प्राप्त कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। ई-भर्ती पोर्टल: aww.e-bharti.in कार्यालय के सूचना पटल पर मिलेगी जानकारी। भर्ती से संबंधित पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, चयन प्रक्रिया और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी संबंधित कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं। विभाग ने अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पहले भर्ती संबंधी सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की अपील की है।
Updated on:
16 Sept 2026 02:25 pm
Published on:
16 Sept 2026 02:25 pm
