16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhattisgarh B.Ed Admission: बीएड और डीएलएड की चौथी सूची जारी, 19 सितंबर तक प्रवेश का मौका

Chhattisgarh B.Ed Admission:बीएड और डीएलएड प्रवेश की चौथी सूची जारी हो गई है। चयनित अभ्यर्थी 19 सितंबर तक प्रवेश ले सकेंगे। जानें सीट आवंटन और अगले राउंड की पूरी जानकारी।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh B.Ed Admission

महाविद्यालयों में छात्रों की तस्वीर (Photo Patrika)

Chhattisgarh D.El.Ed Admission: @अनुराग सिंह। प्रदेश के शिक्षा महाविद्यालयों में बीएड और डीएलएड प्रवेश के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया जारी है। काउंसिलिंग के पहले राउंड के तहत चौथी सूची दावा आपत्ति के लिए जारी कर दी गई है। आज 16 सितंबर को फाइनल सूची जारी की जाएगी। चौथी सूची में बीएड के कुल 5954 सीट में से 714 सीट अलाॅट किए गए है। वहीं 5240 वेकेंट है। साथ ही डीएलएड में कुल 1854 में से 1647 सीट अलाॅट किए गए है। 207 सीट वेकेंट है। सीट आवंटन के बाद अभ्यर्थियों को 19 सितंबर तक प्रवेश लेना होगा।

दूसरे राउंड में शामिल होने पंजीयन 22 से 25 तक

बीएड और डीएलएड की द्वितीय चरण की काउंसिलिंग में पंजीयन की प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होगी। जिसके बाद अभ्यर्थी 25 सितंबर तक पंजीयन कर सकते हैं। प्रथम सूची दावा आपत्ति के लिए 29 सितंबर को और फाइनल सूची 1 अक्टूबर को जारी की जाएगी। जिसमें अभ्यर्थियों को 6 अक्टूबर तक प्रवेश लेना होगा। वहीं दूसरी सूची दावा आपत्ति के लिए 9 अक्टूबर को और फाइनल सूची 12 अक्टूबर को जारी की जाएगी। आवंटित सीटों 15 अक्टूबर तक प्रवेश लेना होगा। तीसरी सूची दावा आपत्ति के लिए 21 अक्टूबर को फाइनल सूची 23 अक्टूबर को जारी होगी।

बीएड की 5954 सीटों में 714 का आवंटन

पहले चरण की चौथी सूची में बीएड की कुल 5954 सीटों में से 714 सीटों का आवंटन किया गया है। वहीं 5240 सीटें अभी रिक्त हैं। इसका मतलब है कि बड़ी संख्या में सीटें अभी भी उपलब्ध हैं और आगे की काउंसिलिंग प्रक्रिया में इन सीटों पर प्रवेश का अवसर मिल सकता है। सीट आवंटन के बाद अभ्यर्थियों को निर्धारित कॉलेज में जाकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। प्रवेश के दौरान संबंधित दस्तावेज और अन्य आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करना होगा।

तारीखों का रखें ध्यान

बीएड और डीएलएड काउंसिलिंग में शामिल अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग चरणों की तारीखें महत्वपूर्ण हैं। पहले चरण की चौथी सूचीबीएड और डीएलएड प्रवेश की चौथी सूची जारी हो गई है। चयनित अभ्यर्थी 19 सितंबर तक प्रवेश ले सकेंगे। जानें सीट आवंटन और अगले राउंड की पूरी जानकारी के बाद 19 सितंबर तक प्रवेश लेना है। वहीं दूसरे राउंड के लिए पंजीयन 22 से 25 सितंबर तक होगा। अभ्यर्थियों को अपनी सीट आवंटन स्थिति की जांच करने के साथ संबंधित कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया समय पर पूरी करनी होगी। निर्धारित समय सीमा में प्रवेश नहीं लेने पर आवंटित सीट को लेकर आगे की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।