बता दें कि नकदी में लेनदेन को भी सरकार कम करने पर जोर दे रही है। इसके तहत सरकार ने कहा है कि यदि आप बैंक, सहकारी बैंक, पोस्ट ऑफिस के खातों से 1 साल में 1 करोड़ रुपय से अधिक निकासी पर 2 फीसदी की दर टीडीएस भी काटा जायेगा। यह प्रावधान सरकार, बैंंकिंग कंपनी, बैंंकिंग में लगी सहकारी समिति, डाकघर, बैंंकिंग प्रतिनिधि और व्हाइट लेबल एटीएम परिचालन करने वाली इकाइयों पर लागू नहीं होगा, क्योंकि व्यवसाय के तहत उन्हें भारी मात्रा में नकद धन का इस्तेमाल करना होता है।