5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

150 रुपए के निवेश से बच्चे का भविष्य करें सुरक्षित, मिलेंगे 15 लाख रुपए

महज 150 रुपए प्रति माह के निवेश से 18 साल अाप अपने बच्चे को भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। पीपीएफ खाते में निवेश से आप अपने बच्चे की उच्च शिक्षा के लिए बचत कर सकते हैं।
3 min read
Google source verification
Investment for Children

150 रुपए के निवेश से बच्चे का भविष्य करें सुरक्षित, मिलेंगे 15 लाख रुपए

नर्इ दिल्ली। बचत के लिए एक गोल्डेन रूल हाेता है कि आप जल्द से जल्द निवेश करना शुरू कर दें। बचत के लिए जितनी जल्दी अाप प्लानिंग करेंगे, आपके लिए उतनी कम चिंता होगी। यदि आप अपने बच्चे की शिक्षा के लिए चिंतित है आैर उच्च शिक्षा के लिए बचत करना चाहते हैं तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। पीपीएफ के नियमों के तहत आप अपने नाबालिग बच्चे के लिए अकाउंट खुलवा सकते हैं। सबसे खास बात ये है कि यदि आपका बच्चा 2 से 3 साल का है तो पीपीएफ की मदद से आप उसके 18 वर्ष की उम्र के बाद उसका भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। इस बचत का इस्तेमाल अाप अपने बच्चे की उच्च शिक्षा के लिए कर सकते हैं। एेसे में आज हम आपको बच्चों के लिए पीपीएफ खाते के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें - सोने में निवेश करने का शानदार मौका, 15 अक्टूबर से खुल जाएगा गवर्नमेंट साॅवरेन गोल्ड बाॅन्ड स्कीम

क्या होंगे फायदे

पीपीएफ के तहत लाॅक इन अवधि 15 साल का होता है। एेसे में यदि आप अपने बच्चे के लिए 3 से 4 साल की उम्र में पीपीएफ खाता खुलवाते हैं तो उसके 18 या 19 साल के होते अकाउंट मेच्योर हो जाएगा। इस उम्र अापका बच्चा खुद अपने खाते का संचालन भी कर सकता है आैर अपनी जरूरत के मुताबिक पैसे खर्च कर सकता है। वहीं, अगर आप 18 साल की उम्र में पीपीएफ खाता खुलावाते हैं तो इसकी मेच्योरिटी के लिए अगले 15 साल का इंतजार करना होगा। एेसे में उसकी उच्च शिक्षा के लिए आपको कहीं दूसरे श्रोत से किए हुए बचत की आवश्यकता हाेगी।

यह भी पढ़ें - सरकार ने गैर-सरकारी पीएफ, पेंशन और ग्रेच्युटी पर बढ़ार्इं ब्याज दरें, जानिए किसे होगा फायदा

क्या है बचत आैर रिटर्न का गणित

पीपीएफ की एक स्कीम के तहत यदि आप रोजाना 150 रुपए की बचत करते हैं तो हर महीने आपका बचत 4,500 रुपए हो जाएगा। इस प्रकार आप सालाना 54,000 रुपए की बचत कर सकेंगे। इस राशि को 15 साल के हिसाब से देखें तो आप 8 लाख 10 हजार रुपए की बचत कर सकेंगे। पीपीएफ में 8 फीसदी के हिसाब से सालाना कंपाउंडिंग ब्याज मिल रहा है। इस प्रकार 15 साल में अाप 15.83 लाख रुपए की बचत कर पाएंगे। इसका मतलब अापको 8 लाख 10 हजार रुपए की बचत पर ब्याज के रूप में 7.73 लाख रुपए का फायदा होगा।

यह भी पढ़ें - पीएम मोदी शादी शगुन योजना जिसमें बेटियों को मिलेगा 51 हजार रुपए

कितने रुपए में खुलवा सकते हैं पीपीएफ खाता

अब आपके मन में एक सवाल ये भी होगा कि आखिर कितने खर्च में आप खाता खुलाव सकते हैं। हम आपको बता दें कि पीपीएफ खाता आप महज 100 रुपए में खुलवा सकते हैं। एक वित्त वर्ष में अापको न्यनूतम 500 रुपए का निवेश करना अनिवार्य है। वहीं आप एक वित्त वर्ष में अधिकतम 1.5 लाख रुपए ही निवेश कर सकते हैं। पीपीएफ स्कीम की सबसे खास बात ये है कि इसमें निवेश पर सुरक्षा की गारंटी मिलती है आैर इस स्कीम पर मिलने वाले ब्याज पर आपको टैक्स भी नहीं देना होता है।