जिन सेक्टर में यह स्कीम निवेश करेगी उनमें पावर एंसिलरीज - एनर्जी ईपीसी, पावर टीएंडडी वैल्यू, भारी विद्युत उपकरण, एनर्जी दक्षता (एनर्जी की मैन्युफैक्चरिंग, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रब्यूशन के लिए विद्युत उपकरणों का निर्माण) शामिल है। इनके अलावा ऑयल वैल्यू चेन में अपस्ट्रीम (ऑयल एक्सपलोरेशन एण्ड प्रोडक्शन), इंटीग्रेटेड रिफाइनिंग एण्ड मार्केटिंग (रिफाइनरीज और मार्केटिंग), स्टैंडअलोन रिफाइनिंग (रिफाइनरीज और मार्केटिंग), डाउनस्ट्रीम पेट्रोकेमिकल्स (रसायन और पेट्रोकेमिकल्स कंपनियां) और बेस ऑयल प्रोसेसर्स (पारंपरिक और नई एनर्जी के एक्सपलोरेशन, प्रोडक्शन, डिस्ट्रब्यूशन, ट्रांसपोर्टशन और प्रोसेसिंग जैसी गतिविधियों में संलग्न कंपनियां), लुब्रिकेंट्स, ऑयल फील्ड सर्विसेज़ (ऑयल इक्विप्मेंट एण्ड सर्विसेज़) भी हैं। ग्रीन एनर्जी परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। इसमें भी निवेश किया जाएगा। पावर वैल्यू चेन में कोयला उत्पादक (कोयला), बिजली उत्पादन, बिजली ट्रांसमिशन, बिजली ट्रेडिंग भी इसमें शामिल है।