6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IRDAI का फरमान, अगर नहीं लिया LEI code तो नहीं मिलेगा कर्ज

IRDAI की ओर से सभी बीमा कंपनियों को इस संबंण में भेजा गया है Circular कंपनियों को देना होगा 31 जुलाई से पहले देना होगा LEI Code
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 7 Jun 2020, 9:32 AM IST

IRDAI Circular

No Corporate loan approval, no renewal without LEI code said IRDAI

नई दिल्ली। अगर कोई किसी बीमा कंपनी से कॉरपोरेट लोन लेना चाहता है या फिर अपने पुराने चल रहे कर्ज को और बढ़ाना चाहता है जो उसे अब बीमा कंपनियों को एलईआई कोड देना होगा। इसके लिए भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण ( Insurance Regulatory and Development Authority of India ) की ओर से सभी बीमा कंपनियों ( Insurance Companies ) को सर्कूलर भी जारी कर दिया है। इसके लिए ऐसे लोगों को बीमा कंपनियों को 31 जुलाई या उससे पहले तक एलईआई कोड ( LEI Code ) जमा कराना ही होगा। आइए आपको भी बताते हैं कि इरडा ( IRDAI Circular ) की ओर से अपने सर्कूलर में और क्याा कहा है।

Unlock 1.0 में पहली बार बढ़े Petrol Diesel Price, जानिए आपके शहर में कितनी हो गइै है कीमत

इरडा ने जारी किया सर्कूलर
भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) ने बीमा कंपनियों से कहा है कि यदि ऋण लेने वाला लीगल इंटिटी आईडेटिफायर इंडिया लिमिटेड से एलईआई कोड नहीं प्राप्त करता है तो उसे ऋण नवीनीकरण या संवर्धन जारी न किया जाए। आईआरडीएआई ने एक सर्कुलर में बीमा कंपनियों से कहा है कि वे 31 जुलाई, 2020 तक या इससे पहले लीगल इंटिटी आईडेंटिफायर (एलईआई) कोड स्वीकार करें।

Gold And Silver बेचने पर Sebi ने बदला सालभर पुराना नियम, Mutual Funds को मिली ज्यादा छूट

नहीं मिलेगी कर्ज
आईआरडीएआई ने बीमा कंपनियों से यह भी कहा है कि वे 50 करोड़ रुपये या इससे अधिक के एक्सपोजर वाले अपने कॉरपोरेट उधारीकर्ताओं को सलाह दें कि वे 30 जून, 2020 तक या इससे पहले एलईआई कोड हासिल कर लें और उसे मुहैया करा दें। भारतीय बीमा विनियामक ने आगे कहा है कि जो उधारीकर्ता एलईआई कोड हासिल नहीं करते हैं, उन्हें ऋण नवीनीकरण या संवर्धन जारी न किया जाए और एलईआई कोड के बगैर नए ऋण मंजूर न किए जाएं।