नई दिल्ली। देश दूसरे सबसे सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक ( Punjab National Bank ) की ओर से सीनियर सिटीजन ( Senior Citizen ) के लिए खास ऐलान किया है। इसके बारे में बैंक ने ट्विटर पर पीएनबी पाठाशाला ( PNB Pathshala ) में जानकारी दी है। इस पाठशाला तमें पीएनबी अपने कस्टमर्स को खास स्कीम, योजनाओं और कस्टमर्स की परेशानियों के समाधान की जानकारी देता है। इस बार बैंक की ओर से सीनियर सिटीजन के लिए खास स्कीम, उसके लाभ और सुविधाओं के बारे में बताया है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर पीएनबी की ओर से क्या कहा गया है।