आपको बता दें कि पहले ही कुछ स्थानीय नेताओं का कहना है कि आरएलडी की ओर से छह सीट मांगी जा रही थीं। इनमें पश्चिमी यूपी के बागपत, कैराना, हाथरस, मुजफ्फरनगर अमरोहा और मथुरा सीट शामिल हैं। लेकिन सूत्रों के मुताबिक सपा-बसपा गठबंधन आरएलडी को बागपत और मुजफ्फरनगर सीटें देना चाहते थे। इसमें मुजफ्फरनगर से चौधरी अजीत सिंह और बागपत सीट से उनके बेटे जयंत चौधरी चुनाव लड़ सकते हैं।