1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी का खूनी हाइवे बन रहा लोगों के लिए काल, अब गई 4 की जान

एक अनियंत्रित कैंटर ने सड़क पर खड़े बस का इंतजार कर रहे आधा दर्जन से भी अधिक यात्रियों को कुचल दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 13 May 2018, 5:49 PM IST

pic

मुजफ्फरनगर। जिले में मेरठ-करनाल हाईवे पर एक अनियंत्रित कैंटर ने सड़क पर खड़े बस का इंतजार कर रहे आधा दर्जन से भी अधिक यात्रियों को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में 1 महिला सहित 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। घायल की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। जंहा डॉक्टरों ने 1 युवक की हालत को गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर किया है।

यह भी पढ़ें : युवती को बॉस ने कैबिन में बुलाया और दुपट्टा खींचकर...

आपको बता दें कि तेज रफ्तार वाहनों ने इस मेरठ-करनाल हाईवे के नाम से मशहूर हाईवे को खूनी हाइवे का नाम दे दिया है क्योंकि इस हाइवे पर आए दिन तेज गति वहान लोगों की जान के दुश्मन बने हुए हैं।

मामला थाना फुगाना क्षेत्र के मेरठ करनाल-हाइवे का है। जंहा फुगाना बस स्टैंड पर लगभग साढ़े 10 बजे दर्जनों लोग अपने गंतव्यों को जाने के लिए बसों का इंतजार कर रहे थे । तभी हाईवे पर मेरठ की ओर से तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित कैंटर ने बस स्टैंड पर खड़े लोगों को कुचल दिया।

यह भी पढ़ें : इन चीजों का सेवन करेंगे तो मच्छर नहीं फटकेंगे पास

इस भीषण हादसे में एक महिला रेशो निवासी लांख बहावड़ी रघुवीर निवासी सिसौली नरेंद्र उर्फ मोटा निवासी फुगाना व एक देहरादून निवासी व्यक्ति सहित चारों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। जिनमें वजीरपुर निवासी सन्नी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे पुलिस व ग्रामीणों ने मेरठ हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें : मां की मेहनत से 19 साल का लड़का बना करोड़पति, शाहरुख खान की टीम में खेलकर बल्लेबाजों के छुड़ा रहा छक्के

वहीं घटना के बाद कैंटर चालक मौके से फरार होन लगा तो पुलिस ने उसे कुछ ही दूर जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी मृतकों के घर हादसे की सूचना दे दी है। हादसे की सूचना परिजनों को मिलते ही मेरठ करनाल हाईवे पर कोहराम मच गया। सीओ कालूराम सिंह का कहना है नींद के कारण हादसा हुआ है। गाड़ी चालक नींद में था।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश