19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus: 8 साल की मासूम बच्ची ने पीएम राहत कोष में दी अपनी गुल्लक, 3 वर्षों से जमा कर रही थी पैसे

Highlights: -कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में अब छोटे-छोटे मासूम बच्चे भी आगे आ गए हैं -थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र निवासी एक 8 वर्षीय बच्ची ने अपनी गुल्लक राहत कोष में दान कर दी -वह अपने भाई के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची
less than 1 minute read
Google source verification
screenshot_from_2020-03-29_17-36-17.jpg

मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस भारत में आए दिन अपना कहर बरपा रहा है। देश मे कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या 1 हज़ार के पार हो गई है। जिनमें से कई इलाज के दौरान ठीक होकर अपने घर भी चले गए हैं। इससे निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री राहत कोष बनाया गया है। जिसमें देश के उद्यमी से लेकर बॉलीवुड अभिनेता और खिलाड़ियों से लेकर आम लोगों ने करोडों रुपये का दान दिया है।

यह भी पढ़ें : शहर के बाद अब गांव में भी पहुंचा Coronavirus, 4 और लोग आए चपेट में, 31 पहुंची मरीजों की संख्या

वहीं कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में अब छोटे-छोटे मासूम बच्चे भी आगे आ गए हैं। दरअसल, जनपद मुजफ्फरनगर में थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के निवासी एक 8 वर्षीय बच्ची अनिका ने अपने भाई के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी गुल्लक में 3 वर्षों से जमा की गई पूंजी को देश के नाम समर्पित कर दिया।

यह भी पढ़ें: मेरठ के पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, इलाके के हर घर जाकर टीम कर रही जांच

इन बच्चों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर अपनी गुल्लक को कोरोना राहत कोष में देते हुए कहा कि हमारे देश में बहुत भयानक कोरोना बीमारी फैली हुई है। इसलिए मैंने गुल्लक में जमा किये गए पैसे प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करा रही हूं, ताकि कोरोना वायरस वैक्सीन बनाई जा सके।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग