29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शर्मनाक: पैसों के लिए बेटी की उम्र से तीन गुना बड़े शख्स से मां करा रही थी शादी, बेटी ने कर दिया ये काम

पैसे के लिए बेटी का सौदा करने में जुटी सगी मां के खिलाफ बेटी पुहंची थाने
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 6 Oct 2018, 8:49 PM IST

Mother-daughter

शर्मनाक: पैसों के लिए बेटी की उम्र से तीन गुना बड़े शख्स से मां करा रही थी शादी, बेटी पहुंची थाने

शामली. आज तक आपने सुना होगा कि दुनिया की कोई भी मां अपने बच्चों के लिए कभी बुरा नहीं सोचती है। ये बातें कई बार आपने कहानियों, सिनेमा घर या फिर किताबों पढ़ी या किसी को कहते सुना होगा। मां को लेकर एक बात जो सभी जगह पढ़ने और सुनने को मिल जाती है। वह यह है कि मां सबकी एक जैसी होती हैं। मां बच्चों से निस्वार्थ प्यार करती हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मां की कहानी बताने जा रहे हैं, जो अपनी सगी बेटी को खुद अपने से तीन गुना ज्यादा उम्र के व्यक्ति के साथ चंद रुपए के लालच में उसकी शादी करना चाहती है। लेकिन बेटी ने मां की इस बात को मानने के बजाए पुलिस से अपनी मां की शिकायत कर दी है।

यह भी पढ़ें- योगी राज में गोशाला में भूख से दम तोड़ रही गायें, गाय पर सियासत करने वाले नदारद

यह हैं पूरा मामला
दरअसल, मामला जनपद शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गांव मखमूलपुर का है। इस गांव निवासी एक किशोरी ने शनिवार को कांधला पुलिस को शिकायत पत्र देकर बताया कि पुलिस अंकल 7 साल पहले मेरे पिता की मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद से मां का चाल-चलन गलत हो गया। अब मां आए दिन नए-नए लोगों से घर में मुलाकात करती है। इसका किशोरी विरोध करती है तो मां उसके साथ मारपीट करती है। इतना ही नहीं, जालिम मां ने अपनी बेटी की पढ़ाई तक छुड़वा दी। किशोरी की यह बात सुनकर पुलिस आश्चर्य में पड़ गई। पीड़ित किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां उससे 3 गुना ज्यादा उम्र के व्यक्ति से जबरन उसकी शादी कराना चाहती है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस मुद्दे पर कांधला थाना अध्यक्ष सुनील दत्त ने बताया कि किशोरी की तहरीर के आधार पर उसके परिजनों से बात की जा रही है, जो भी मामला निकल कर सामने आएगा। उसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- एप्पल मैनेजर की हत्या के आरोपी सिपाही के जिले में महिलाओं ने पुलिस वाले को जमकर पीटा

महिला आयोग से करेंगे शिकायत
वहीं, इस मामले को लेकर जब विभान्न समाजसेवी से राय ली गई तो उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत महिला आयोग से करेंगे और पीड़ित किशोरी की अधिक से अधिक मदद के लिए वह हर समय तैयार है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग