11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी समारोह के बीच हुई फायरिंग में एक महिला की मौत

जानलेवा हर्ष फायरिंग का नहीं रुक रहा रिवाज पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार आरोपी का हथियार भी किया गया जब्त
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 10 Dec 2019, 2:03 PM IST

firing.png

मुजफ्फरनगर. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद भी शादी-विवाह में हर्ष फायरिंग रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक मामला जनपद मुजफ्फरनगर के थाना भोराकला क्षेत्र के सिसौली गांव का है। जहां पर देर रात एक शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक महिला को गोली लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: 4 महीने बाद युवती का शव कब्र से निकाला गया बाहर, देखने के लिए जुटी भीड़

दरअसल, मामला जनपद मुजफ्फरनगर के थाना भोरा कला क्षेत्र के गांव सिसौली का है। जहां देर रात गांव के बिरमपाल नामक व्यक्ति के घर पर शादी थी। शादी समारोह के दौरान डीजे की धुन पर कुछ लोग डांस के साथ ही हर्ष फायरिंग भी कर रहे थे। उसी दौरान शुभम नामक लड़के से तमंचा लोड करते समय गोली चल गई और शादी में आई हुई एक महिला को गोली लग गई। आनन-फानन में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला पुनम को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।