15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर हिन्दू महासभा ने इस तरह मनाया शौर्य दिवस, देखें वीडियो

जनपद मुज़फ्फरनगर अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने संगठन के कार्यालय पर शौर्य दिवस मनाया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 31 Jan 2019, 2:27 PM IST

hindu mahasabha

महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर हिन्दू महासभा ने इस तरह मनाया शौर्य दिवस, देखें वीडियो

मुजफ्फरनगर। देश में 30 जनवरी का दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता है। मगर, जनपद मुज़फ्फरनगर अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने संगठन के कार्यालय पर शौर्य दिवस मनाया गया।

यह भी पढ़ें : फ्लाईओवर से कूदकर बुजुर्ग ने दी जान, शव के पास से मिली डायरी ने बेटे और बहू के खोल दिए 'कई राज', देखें वीडियो

दरअसल, इस दिन ही नाथूराम गोडसे के द्वारा महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा नाथूराम गोडसे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिलक लगाया गया। इस अवसर पर अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा के द्वारा अपने संगठन का विस्तार करते हुए युवा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रियांक गौतम को सौंपी।

यह भी पढ़ें : वकीलों ने अपनी इस मांग को लेकर चार घंटे फ्री रखा टोल प्लाजा, पुलिस से भी हुर्इ झड़पें, देखें वीडियो

योगेंद्र वर्मा के अनुसार युवा जिलाध्यक्ष पार्टी हित के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि आज के दिन हमारे उपाध्यक्ष पंडित नाथूराम गोडसे ने देश व धर्म रक्षा के लिए गांधी वध किया था। यदि वे गांधी वध न करते तो भारत आज एक नहीं बलिक चार हिस्सों में विभाजित होता।