1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेस्ट यूपी में गर्मी का कहर, जिला अस्पताल में अलर्ट जारी

दिन निकलने के बाद जैसे ज-से घडी की सुई आगे बढ़ती जाती है। वैसे ही गर्मी अपना रूद्र रूप धारण करती जाती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 30 May 2018, 2:25 PM IST

summer

वेस्ट यूपी में गर्मी का कहर, जिला अस्पताल में अलर्ट जारी

मुजफ्फरनगर। बढ़ते पारे की तपिश, आग उगलती सूर्य की किरणे और गर्म हवाओं से मानो आमजन ठहर सा गया हो। जहां दिन निकलने के बाद जैसे ज-से घडी की सुई आगे बढ़ती जाती है। वैसे ही गर्मी अपना रूद्र रूप धारण करती जाती है। सड़के, बाजार खाली नजर आने लगते हैं। तो, वहीं इस भीषण गर्मी से होने वाली बीमारियां भी दिन पर दिन अपने पैर पसारते जा रही है।

यह भी पढ़ें : पुनर्मतदान से पहले किसानों ने भाजपा की बढ़ाई मुश्किलें, टेंशन में आए भाजपाई दिग्गज

अगर हम बात करें पश्चिम यूपी के जनपद मुजफ्फरनगर की तो यहां गर्मी से होने वाली बीमारियों के चलते सरकारी अस्पताल में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इन दिनों होने वाली बीमारियों में हैजा, उल्टी, दस्त, बुखार, स्किन से सम्बंधित कई बीमारियां ऐसी है। जो इस भीषण गर्मी में अपना विकराल रूप धारण कर लेती है।

यह भी पढ़ें : KBC-10 जल्द शुरू होने जा रहा कौन बनेगा करोड़पति का अगला सीजन, जानिये कैसे करें तैयारी

मुजफ्फरनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी पी.एस मिश्रा ने जिला चिकित्सालय में गर्मी से हो रही बीमारियों के चलते अलर्ट जारी किया हुआ है और इसके चलते अस्पताल में एक स्पेशल वार्ड भी बनाया गया है। जिसमें इन मरीजों का इलाज किया जा रहा।

यह भी पढ़ें : इस बार सैलरी के लिए करना होगा इतने दिन इंतजार, यह है बड़ी वजह

अगर बात रोजाना की करें, तो 20 प्रतिशत मरीज इस समय अस्पताल में गर्मी से होने वाली बीमारियों से ग्रस्त होकर आ रहे हैं। बहराल, अगर इस तपती गर्मी में किसी तरह की लापरवाही की गई तो कोई भी बीमार हो सकता है। जरूरत है इसमें गर्मी के दौरान घर से यदि निकलना पड़ता है तो पूरा ध्यान रखकर ही निकले।

यह भी पढ़ें : यूपी के इस शहर से दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने में लगेंगे सिर्फ 35 मिनट, तीन बड़ी यूनिवर्सिटी भी पहुंच पाएंगे आसानी से

डॉक्टरों की मानें तो गर्मी में यदि कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो आप कभी भी बीमार नहीं पड़ेंगे। मेरठ के डॉक्टर रजनीश भारद्वाज का कहना है कि इन दिनों सड़क किनारे खुले में मिलने वाले कटे हुए फल व जूस को नहीं पीना चाहिए। क्योंकि इससे पेट मे इंफेक्शन हो सकता है। इसके अलावा खूब पानी पीना चाहिए व दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें। यदि निकलना भी हो तो छाता जरूर लेकर निकलें।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश